Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avneet Kaur Bold Look: 20 साल की अवनीत कौर ने छोटी सी ड्रेस पहन फैंस के दिलों पर चलाए तीर, बढ़ा दी गर्मी

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 06:52 PM (GMT+05:30)

    Avneet Kaur Bold Look अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से अक्सर फैंस का दिल घायल कर देती हैं। हाल ही में 20 साल ...और पढ़ें

    aladdin naam to suna hoga fame avneet kaur shares hot and bold photoshoot in black dress. Photo Credit/Instagram
    aladdin naam to suna hoga fame avneet kaur shares hot and bold photoshoot in black dress. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Avneet Kaur Bold Look: अवनीत कौर छोटी सी उम्र में काफी बोल्ड और बिंदास हैं। वह अपने ग्लैमरस और हॉट लुक से अपने फैंस के दिलों को घायल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अलादीन नाम तो सुना होगा फेम अवनीत सोशल मीडिया पर अक्सर कभी ट्रेडिशनल लुक में तो कभी हॉट लुक में तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसकी तारीफ करते फैंस नहीं थकते हैं। हाल ही में अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद फैंस की नजरें उन पर से नहीं हट रही हैं और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    शॉर्ट ड्रेस पहन अवनीत कौर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

    अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अवनीत कौर ने ब्लैक रंग ही काफी शॉर्ट मिडी ड्रेस पहनी हुई है। इस ब्लैक ड्रेस के साथ टीवी क्वीन अवनीत ने कानों में इयररिंग्स पहने हुए हैं और अपने बालों में बन बनाया हुआ है। इस ब्लैक ड्रेस में अवनीत कौर इतनी हॉट लग रही हैं तो उन पर से नजरें हटाना फैंस के लिए वाकई मुश्किल है। अवनीत कौर इस ब्लैक ड्रेस में अलग-अलग पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। वह कभी अपने सिर पर हाथ रखकर पोज कर रही हैं, तो कभी साइड पोज देते हुए किलर लुक दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें उनके चाहने वालों को बहुत ही पसंद आ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Avneet Kaur Official (@avneetkaur_13)

    अवनीत कौर की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

    अवनीत कौर के ब्लैक ड्रेस में इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'झक्कास और बिंदास'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'वोह आप ब्लैक में हो और मैं इस लुक को देखकर मर गया'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे आपका स्टाइल बहुत पसंद है और आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं'। अवनीत कौर के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 48 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

    इस फिल्म में जल्द नजर आएंगी अवनीत कौर

    अवनीत कौर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही कंगना रनोट के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरु' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म से दोनों का पहला लुक सामने आ चुका है।

    खबरें और भी