Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aly Goni ने गर्लफ्रेंड Jasmin Bhasin के साथ मनाई ईद, व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 07:38 PM (IST)

    हर साल की तरह इस साल भी जाने-माने टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने अपने परिवार और गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के साथ ईद-उल-फितर का त्योहा ...और पढ़ें

    Aly Goni And Jasmin Bhasin (Photo Instagram)
    Aly Goni And Jasmin Bhasin (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर उर्फ मीठी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। तो वहीं, 11 अप्रैल को भारत में ईद-उल-फितर मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियों में हर कोई जुटा हुआ है। ऐसे में अब जाने-माने टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने सोशल मीडिया पर ईद सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है, जिसे उन्होंने अपनी फैमिली और गर्लफ्रेंड के साथ मनाया है।

    यह भी पढ़ें- Jannat Zubair के घर शुरू हुआ ईद-उल-फितर का जश्न, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

    अली गोनी ने मनाई ईद

    एक्टर अली गोनी (Aly Goni) और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) टीवी इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। अली गोनी के परिवार वाले जैस्मिन को अपनी बहू बनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। बुधवार को ये कपल ईद सेलिब्रेट करता नजर आया। फैमिली संग ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

    जैस्मिन भसीन का ईद लुक

    इस मौके पर एक्ट्रेस व्हाइट कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खुले बालों के साथ माथे पर बिंदी उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। वहीं उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ब्लू पटानी कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं।

    अली की फैमिली

    इस तस्वीर में अली की पूरी फैमिली नजर आ रही हैं। ये कपल अपनी फैमिली संग भी हंसते हुए पोज देता नजर आ रहा है। अली गोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर बच्चों संग खुशियां बांटते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    जैस्मिन भसीन और अली गोनी की लव स्टोरी

    बता दें, जैस्मिन भसीन और अली गोनी की लव स्टोरी बिग बॉस 14 के घर से शुरू हुई थी। शो में दोनों ने अपने प्यार को कबूल किया था। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाएगी।

    बीते दिनों जैस्मीन ने अली संग अपनी शादी के सवालों पर रिएक्ट भी किया था। उन्होंने कहा था कि किसी दिन हमें शादी करनी ही होगी। जब हमारे लिए सही समय होगा तो हम शादी करेंगे, हम लोगों के लिए शादी नहीं कर रहे हैं, मैं अपने लिए शादी करना चाहती हूं।

    यह भी पढ़ें- हुक्का बार विवाद के बाद Munawar Faruqui ने शहनाज गिल के साथ उठाया इफ्तारी का लुत्फ, फोटोज इंटरनेट पर वायरल