Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'देश तेरे बाप का है क्या?' लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर किए पोस्ट पर ट्रोल हुए अली गोनी, अब दिया करारा जवाब

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 09:28 AM (IST)

    लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट को लेकर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक रिएक्शन देते नजर आए। इन्हीं में से एक एक्टर रहे अली गोनी (Aly Goni) जिन्होंने चुनावी नत ...और पढ़ें

    टेलीविजन एक्टर अली गोनी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    टेलीविजन एक्टर अली गोनी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अली गोनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया था ट्वीट
    2. एक्टर को किया गया ट्रोल
    3. अली गोनी ने दिया करारा जवाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को घोषित हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले हर ओर हलचल देखने को मिली। आम लोगों के साथ ही टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की भी नजर चुनावी नतीजों पर रही। लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टर अली गोनी ने एक ट्वीट किया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन अली गोनी भी चुप नहीं रहे। उन्होंने लोगों को इसका करारा जवाब दिया है।

    चुनावी रिजल्ट्स पर अली गोनी ने किया था ट्वीट

    अली गोनी (Aly Goni) टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं। वह इन दिनों 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रहे हैं। यह कुकिंग कॉमेडी शो है, जिसकी होस्ट भारती सिंह हैं। मंगलवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) पर अली गोनी ने एक ट्वीट किया था और रिजल्ट्स को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी।

    उन्होंने लिखा था, 'दोनों ने ही 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बार तो कांटे की टक्कर होने वाली है। जो भी जीतेगा, बस हमारे देश का भला हो। जय हिंद।' 

    यूजर्स ने किया अली गोनी को ट्रोल

    इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। उनके ट्वीट पर एक ने कमेंट किया, 'लेकिन मुल्ले तू इतना खुश क्यों लग रहा है?' इस ट्वीट के साथ ट्रोल किए गए अली गोनी ने यूजर को ऐसा करारा जवाब दिया कि इसकी हर ओर चर्चा हो रही है। 

    अली गोनी ने दिया करारा जवाब

    अली गोनी ने यूजर को रिप्लाई में लिखा, 'अब इसी को जवाब देते उन्होंने लिखा, 'क्यों देश तेरे बाप का है, सिर्फ तू ही खुश हो सकती है? फेसलेस भाई या बहन जो भी है तू।' इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की।

    खबरें और भी

    बाकी फैंस ने किया अली गोनी को सपोर्ट

    अली गोनी को उनके इस जवाब के लिए बाकी यूजर्स ने सपोर्ट किया है। किसी ने लिखा कि आपने बिलकुल सही कहा, तो किसी ने कहा कि आपने कड़क जवाब दिया है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत की मंडी में धाकड़ जीत, पहली ही बार में लोकसभा चुनाव में चमके ये सितारे