Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aly Goni ने गर्लफ्रेंड को बुलाया 'छपरी' तो भड़क उठे लोग, कहा- 'ये प्यार नहीं रेड फ्लैग है'

    Updated: Wed, 21 May 2025 02:14 PM (IST)

    Aly Goni controversy पॉपुलर टेलीविजन अभिनेता अली गोनी इस वक्त नेटिजन्स के निशाने पर हैं। दरअसल एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसिन की एक पुरानी फोटो ...और पढ़ें

    अली गोनी और जैस्मिन भसिन की फोटो (फोटो- इंस्टाग्राम)
    अली गोनी और जैस्मिन भसिन की फोटो (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. साल 2018 में हुई थी दोनों की मुलाकात
    2. अली गोनी ने शेयर की जैस्मिन की फोटो
    3. लोगों ने सुनाई अली को खरी-खोटी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसिन (Jasmine Bhasin) पिछले पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप काफी अच्छा चल रहा था और अली अक्सर कई मामलों में अपनी गर्लफ्रेंड को कवर करते नजर आए।

    अली गोनी ने किया जैस्मिन का अपमान?

    हालांकि एक्टर का अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर किया गया एक पोस्ट नेटिजन्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे। बुधवार को अली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में जैस्मीन भसीन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उन्हें छपरी कहा। उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई और लोग इसे ऐसा मान रहे कि अली ने अपनी पार्टनर का अपमान किया है।

    यह भी पढ़ें: 'गाली देंगे फिर भी...'Aly Goni ने सीजफायर तोड़ने पर पाकिस्तान पर निकाला गुस्सा, कहा- 'उर्दू में समझाओ'

    इंस्टा पर एक्टर ने शेयर की पुरानी तस्वीर

    दरअसल अली ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जैस्मिन की एक पुरीनी फोटो शेयर की जिसमें वो व्हाइट क्रॉप टॉप और लो वेस्ट जीन्स में नजर आ रही हैं। इस फोटो में जैस्मिन की पतली कमर दिख रही है। फोटो के साथ एक्टर ने लिखा- 'क्या जैस्मिन छपरी है?'और इसके साथ उन्होंने एक हंसने वाला इमोजी बनाया। अली ने इसके लिए एक पोल क्रिएट किया जिसमें वो फैंस से हां या नहीं में उत्तर मांग रहे थे।

    लोगों ने इसे बताया अपमानजनक

    एक तरफ जहां कपल के बीच ये हंसी-मजाक चल रहा था क्योंकि जैस्मिन ने भी ऐसी ही एक पोस्ट अली के लिए शेयर की है। लोगों को अली का ये कमेंट खास पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा,"यह बहुत अपमानजनक है।" दूसरी ने कहा- 'शर्मिंदगी।' तीसरे ने कमेंट किया,"ये रेड फ्लैग है"।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

    साल 2018 में हुई थी मुलाकात

    जैस्मिन और अली की मुलाकात साल 2018 में 'खतरों के खिलाड़ी' 9 के दौरान अर्जेंटीना जाने से पहले हुई थी। दोनों जल्द ही अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद इनकी डेटिंग की खबरें आईं लेकिन साल 2020 तक ये मना करते रहे। इसके बाद बिग बॉस 14 के घर के अंदर इन्होंने एक-दूसरे के लिए अपना प्यार कबूल किया।

    यह भी पढ़ें: 'मैं बाहर शूटिंग कर रहा हूं और वहां जम्मू कश्मीर में...', भारत-पाक तनाव के बीच Aly Goni को सताई परिवार की चिंता