Dhurandhar 2 की सुनामी के बीच टीवी पर दस्तक देने आ रही 'धुरंधर', कब और कहां देख सकेंगे घर बैठे फिल्म?
Dhurandhar On Television: जल्द ही धुरंधर टीवी पर दस्तक देने जा रही है और ये फिल्म कहां और कब आप देख सकते हैं, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर ...और पढ़ें
-1774863122118_m.webp)
टीवी पर दस्तक देने जा रही है धुरंधर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों बॉक्स ऑफिस 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की आंधी चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर मानो धुरंधर 2 ऊपर धुरंधर वर्षा हो रही है। यही वजह है कि फिल्म को जमकर प्यार भी मिल रहा है। फिल्म ने हाल ही में धुरंधर वन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब लीजिए धुरंधर 2 से पहले धुरंधर का टीवी पर आगाज होने जा रहा है।
टीवी पर धुरंधर का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
एक तरफ जहां 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, इसी बीच अब धुरंधर को आप घर बैठे देख सकते हैं। जी हां, धुरंधर का वर्ल्ड टीवी प्रीमयर होने जा रहा है। धुरंधर के टीवी पर एलान करने का अंदाज भी काफी निराला रहा है।
दरअसल 27 मार्च को रात 9:12 बजे अचानक स्क्रीन पर फ्लिकर और डिस्टर्बेंस दिखा, जिससे दर्शकों का ध्यान तुरंत गया। इसके बाद एक साथ अनाउंसमेंट हुआ कि 'धुरंधर' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ दिखाया जाएगा। मतलब एक साथ ये फिल्म तीन अलग-अलग चैनलों पर आएगी।

टीवी प्रीमियर के लिए हुआ गजब प्रमोशन
बताया गया है कि मेकर्स ने धुरंधर के इस प्रीमियर के लिए काफी तैयारियां की हैं। इसके लिए अलग से कैंपेन भी चलाया गया है, ताकि दर्शकों का ध्यान खींचा जा सके।
फिलहाल धुरंधर के प्रीमियर की तैयारी चल रही है। अभी मार्च खत्म नहीं हुआ और इसके टीवी प्रीमियर का एलान किया है। प्रीमियर 30 मई को किया जाएगा यानि करीब एक महीने से ज्यादा का वक्त अभी बाकी है।

वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया था। वहीं बात फिल्म के अगले पार्ट की करें तो इस वक्त धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection) को जमकर कमाई कर रही है। आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
खबरें और भी
दूसरे पार्ट ने महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। उम्मीद है फिल्म जल्द ही 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।