Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dalljiet Kaur: शादी की तैयारियों के बीच दलजीत कौर को आई शालीन भनोट की याद, एक्स हसबैंड को लेकर हुईं फिक्रमंद

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 10:15 AM (IST)

    Dalljiet Kaur Prays Ex-Husband Shalin Bhanot For His Career एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने एक्स हसबैंड शालीन ...और पढ़ें

    Dalljiet Kaur Prays Ex-Husband Shalin Bhanot For His Career, Instagram
    Dalljiet Kaur Prays Ex-Husband Shalin Bhanot For His Career, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dalljiet Kaur Prays Ex-Husband Shalin Bhanot For His Career: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। बिग बॉस 16 के दौरान कंटेस्टेंट शालीन भनोट को लेकर अभिनेत्री लाइमलाइट में आई थीं। तब से हो दोनों खबरों में बने हुए हैं।

    बिग बॉस में दलजीत ने किया सपोर्ट

    दरअसल, दलजीत कौर ने एक्स हसबैंड को बिग बॉस के दौरान सपोर्ट किया था। उन्होंने एक्टर का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके लिए एक नोट लिखा था। तब से लेकर अब तक कई मौकों पर दोनों सुर्खियां बटोर चुके हैं।

    शादी की तैयारियों में बिजी दलजीत

    दलजीत कौर ने हाल ही में घोषणा की थी वो मंगेतर निखिल पटेल के साथ शादी करने जा रही हैं। अब कुछ ही दिनों में एक्ट्रेस की शादी है, जिसकी वो जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। इस बीच दलजीत ने शालीन को लेकर बात की और उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए बधाई दी।

    View this post on Instagram

    A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

    शालीन को लेकर दलजीत ने कही ये बात

    शालीन भनोट को टीवी शो में मिलने पर दलजीत कौर ने खुशी जताई। एक्ट्रेस ने टैबलॉयड संग बातचीत में कहा, 'मैं शालीन के लिए बहुत खुश हूं कि उन्हें टीवी शो बेकाबू के रुप में इतना बड़ा ब्रेक मिला, वो बेहद अच्छे डांसर और एक्टर हैं। मैं चाहती हूं कि वो अपने जीवन में हमेशा तरक्की करें। वो मेरे लिए और बेटे जेडन के लिए बहुत खुश हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

    करियर में अच्छा करें शालीन

    अपनी शादी पर शालीन के रिएक्शन को लेकर बात करते हुए दलजीत ने कहा, 'शालीन मेरी शादी को लेकर खुश हैं। शालीन और मेरे संबंध काफी अच्छे हैं। दरअसल, मैं ही शालीन पर कई बार गुस्सा हो जाती हूं, लेकिन मैं हमेशा उनका अच्छा चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वो हमेशा आगे बढ़ते रहे और इस वक्त वो करियर में बेहतर कर रहे हैं, जो मुझे बहुत खुशी देता है। उनका शो जल्द आने वाला है, जो 18 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

    खबरें और भी