विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kaun Banega Crorepati के नए सीजन में Amitabh Bachchan ने बढ़ाई अपनी फीस, एक एपिसोड के ले रहे हैं करोड़ों ?

Published: Wed, 14 Aug 2024 03:11 PM (IST)

टीवी का फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार वापस आ गया है। नए सीजन के साथ अमिताभ बच्चन ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति (फोटो इंस्टाग्राम)
अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति नया सीजन
  2. महीनों बाद छोटे पर्दे पर नजर आए अमिताभ बच्चन
  3. जल्द फिल्म सेक्शन 84 में आएंगे नजर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन का मोस्ट पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आया है। इस बार शो का 16वां सीजन देखने को मिल रहा है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 12 अगस्त को रात 9:00 बजे इस शो का प्रीमियर हुआ।

बिग बी ने ‘जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा’ वाली टैगलाइन के साथ अपने सवालों के दौर को शुरू किया था। इस बार भी शो में कुछ नया देखने को मिला। सुपर सवाल और दुगनास्त्र का कॉन्सेप्ट देखा गया। इसके अलावा धनराशि दोगुनी करने का कंटेस्टेंट का भी मौका मिलेगा। इन सबके बीच अब अमिताभ बच्चन की फीस को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं अमिताभ

24 साल पहले यानी 2000 में अमिताभ बच्चन ने इस शो की शुरुआत की थी। बिग बी इस शो की शान और बान दोनों हैं। उन दिनों अभिनेता की फीस करीब 25 लाख थी, लेकिन अब काफी बदलाव हो चुका है। 16वें सीजन भारी-भरकम बजट के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी एक बार फिर से वापसी की है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वें सीजन के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Amitabh Bachchan ने कॉन्टेस्टेंट दीपाली के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की इच्छा जताई, पति को कहा-'आप मत आइएगा'

जानें किन किन सीजन में बढ़ी फीस 

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati)  का चौथे सीजन में अमिताभ बच्चन ने अपनी फीस डबल कर ली थी। सीजन 4 के लिए उन्होंने 50 लाख फीस ली थी। छठे सीजन तक अमिताभ बच्चन की फीस 1.5 करोड़ रुपये हो गई थी। वहीं आठवें सीजन में 2 करोड़ प्रति एपिसोड चार्च करने लगे थे। 9वें से लेकर 15वें सीजन में उन्होंने  3.5 करोड़ रुपये चार्च लिए थे।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की वो फिल्म, जिसके फ्लॉप होने के बाद कहने लगे थे लोग- बच्चन खल्लास हो गया!

अमिताभ बच्चन की आने वाली  फिल्में

फिल्मों की बात करें तो, अमिताभ बच्चन जल्द कोर्टरूम ड्रामा सेक्शन 84 और टीजे ज्ञानवेल की एक्शन ड्रामा वेट्टैयान में दिखाई देंगे, जिसके साथ वह रजनीकांत के साथ तमिल में अपना डेब्यू करेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।