Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 15: रश्मिका मंदाना को अमिताभ बच्चन ने किया वीडियो कॉल, 'एनिमल' में 'गीतांजलि' के कैरेक्टर पर दिया ये रिएक्शन

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 05:10 PM (IST)

    KBC 15 पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का हर सीजन फैंस के बीच जबरदस्त हिट रहा है। इस बार के सीजन को भी फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिल ...और पढ़ें

    Rashmika Mandanna from Animal and Amitabh Bachchan from KBC
    Rashmika Mandanna from Animal and Amitabh Bachchan from KBC

    HighLights

    1. पॉपुलर क्विज शो है 'कौन बनेगा करोड़पति'
    2. अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना को लगाया वीडियो कॉल
    3. कंटेस्टेंट ने बताया उन्होंने रश्मिका से की है बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' काफी पॉपुलर रियलिटी शो है। हॉटसीट पर बैठे से फैंस को बिग बी न सिर्फ सवाल पूछते हैं, बल्कि उनसे ढेर सारी गपशप भी करते हैं। अमिताभ को अक्सर फैंस से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल-जवाब करते देखा गया है। वह अपने बारे में भी काफी कुछ मजेदार बातें बताते हैं।

    अमिताभ बच्चन अक्सर अपने कंटेस्टेंट्स के साथ हंसी मजाक करते हैं। इसके साथ ही वह ज्ञान से जुड़ी कुछ बातें भी बताते हैं। इस बार के एपिसोड में सुमित कुमार नाम के कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बिग बी के सामने बैठेंगे। वह गेम अच्छी तरह से खेलने के साथ ही अपनी फेवरेट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के फैन होने की भी बात करते हैं।

    कंटेस्टेंट ने बताई अपने घर की माली हालत

    सुमित ने बताया कि उनके पिता वेजिटेबल वेंडर हैं। उससे उनका घर नहीं चलता। जहां घर बना हैं, वहां रोड भी ठीक नहीं है। घर के अंदर नाली का पानी आ जाता है, जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सुमित ये सब बताते हुए रो पड़ते हैं। हालांकि, माहौल लाइट होने पर वह फिल्मों और अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में भी बात करते हैं।   

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    पसंद है रश्मिका मंदाना की फिल्में

    सुमित ने बताया कि वह रश्मिका मंदाना के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म 'किरिक' से लेकर इस बात का भी खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस से मैसेज के जरिये सोशल मीडिया पर तीन बार बात कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    बिग बी ने पूछा कि क्या उन्हें रश्मिका से बातचीत करने का मौका मिला, तो कंटेस्टेंट ने कहा कि वह अभी 'एनिमल' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिर मजाकिया मूड में बैठे अमिताभ ने सभी पुरुषों को कहा 'महिलाओं को मना करना बहुत पसंद आता है।' 

    रश्मिका को लगाया वीडियो कॉल

    इसके बाद बिग बी, रश्मिका को वीडियो कॉल लगाकर उनके सबसे बड़े फैन के बारे में बताते हैं। सुमित, रश्मिका से बातचीत में बताते हैं कि उनके सभी वॉलपेपर पर उनकी तस्वीरें हैं। यह सुनते ही 'एनिमल' एक्ट्रेस उनसे मिलने का वादा करती हैं। 

    इसके बाद बिग बी ने रश्मिका के कैरेक्टर 'गीतांजलि' की तारीफ की। बता दें कि सुमित ने गेम को क्विट किया और वह 12,50,000 रुपये घर लेकर गए।

    यह भी पढ़ें: Animal Intimate Scene: सोशल मीडिया पर छाया रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी का न्यूड वीडियो सीन, रोमांटिक क्लिप वायरल