यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elvish Yadav के जेल जाते ही बदल गए Anjali Arora के सुर, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कही ये बात
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Anjali Arora ने बीते दिनों जब Elvish Yadav का मेक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर से झगड़ा हुआ था तो उनका समर्थन किया था और कहा था अन्जलि ...और पढ़ें

HighLights
- एल्विश यादव को लेकर बदले अंजलि अरोड़ा के सुर
- अंजलि अरोड़ा ने एल्विश के जेल जाने के बाद किया क्रिप्टिक पोस्ट
- सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लॉक अप सीजन वन में नजर आईं अंजलि अरोड़ा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कोई न कोई वीडियो अपलोड करती हैं।
जब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) बिग बॉस के घर में थे, उस दौरान अंजलि अरोड़ा ने कई ऐसी बातें कहीं थीं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
बीते दिनों अंजलि अरोड़ा Youtuber मैक्सटर्न और एल्विश यादव के झगड़े में कूद पड़ी थीं। अब हाल ही में एल्विश यादव (Elvish Yadav) के जेल जाते ही अंजलि अरोड़ा अपने सुर बदलती हुई दिखाई दीं।
एल्विश के जेल जाने पर अंजलि अरोड़ा ने कही ये बात?
एल्विश यादव को हाल ही में रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने की वजह से नोएडा पुलिस द्वारा 14 दिन की हिरासत में लिया गया है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ चल रही हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने उनके जेल जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav: मुनव्वर फारुकी ने एल्विश यादव के जेल जाने पर किया रिएक्ट, जानें- क्या बोले 'बिग बॉस 17' विनर ?
अब हाल ही में इस विवादित मामले के बीच में ही अंजलि अरोड़ा ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसे एल्विश यादव से यूजर्स जोड़ रहे हैं। ट्वीट करते हुए अंजलि अरोड़ा ने लिखा, "रिलेक्स गाइज, टीआरपी के लिए कुछ भी बोलना पड़ता है"। हालांकि, अंजलि ने इस ट्वीट में किसी का नाम मेंशन नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें ढोंगी और झूठा बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "टीआरपी के लिए आप भी अन्जलियंस- अन्जलियंस खेलरही थी, कल तक"। दूसरे यूजर ने लिखा, "कल तक एल्विश यादव के साथ ट्वीट-ट्वीट खेल रही थीं।
खबरें और भी

आज वो गिरफ्तार हो गया है, तो किसके साथ ट्वीट-ट्वीट हो रहा है"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपने एल्विश को भी धोखा दे दिया"। एक यूजर ने तो मीम शेयर किया, जिस पर एल्विश यादव और अंजलि की फोटो है। इस फोटो के नीचे लिखा है, "सांप पाल रहा था"।