यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इधर मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी की उड़ी अफवाह, उधर अंजलि अरोड़ा बोलीं- हार्ट ब्रेक सबसे ज्यादा बुरी चीज है
कच्चा बादाम गर्ल के नाम से फेमस अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। आए दिन उनकी कोई न कोई पोस्ट रिलीज होती ह ...और पढ़ें

HighLights
- अंजलि अरोड़ा हैं फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन
- मुनव्वर फारुकी को डेट करने को लेकर थीं चर्चा में
- अंजलि ने शेयर किया नया वीडियो
एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anjali Arora Post: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) लाखों दिलों की धड़कन हैं। जब से उनका 'कच्चा बादाम' पर किए गए डांस का वीडियो वायरल हुआ है, तब से उनकी फैन फॉलोइंग बस बढ़ती ही चली गई है। अंजलि अरोड़ा ने तमाम वीडियो बनाए हैं, जिसे हमेशा पसंद किया गया। मगर इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने टूटे दिल का हाल बताया है।
अंजलि अरोड़ा का पोस्ट वायरल
अंजलि अरोड़ा 'लॉक अप' में नजर आ चुकी हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के इस शो में उनकी मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के साथ क्लोजनेस काफी सुर्खियों में रही। दोनों की बॉन्डिंग देख इनके रिलेशन की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अंजलि या मुनव्वर ने कभी इन अफवाहों पर हामी नहीं भरी। इस बीच अंजलि का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो कि ब्रेकअप से जुड़ा है।
अंजलि अरोड़ा का टूटा दिल!
अंजलि अरोड़ा ने ब्रेकअप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- हार्ट ब्रेक सबसे ज्यादा बुरी चीज है।
View this post on Instagram
बता दें कि अंजलि का ये वीडियो उनके एक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह उनके एक म्यूजिक एल्बम की झलक है, जिसे एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किया है। इस पर फैंस के कई तरह के कमेंट्स आए हैं।
मुनव्वर के लिए अंजलि ने कही थी ये बात
इसके पहले एक पॉडकास्ट में अंजलि ने मुनव्वर के बारे में अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, 'मुनव्वर को बहुत अच्छे से पता है कि शब्दों और लड़कियों के साथ कैसे खेलना है। वो लड़कियों से भी खेलना जानते हैं और शब्दों से इंसान को पलटना, घुमाना भी जानते हैं। उन्होंने बहुत सारी लड़कियों की जिंदगी, मुझे नहीं पता कितनी हैं, जो अभी बाहर आना बाकी हैं।'