यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anjum Fakih: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जाने से पहले अंजुम फकीह की बिगड़ी तबीयत, फैंस को कहा दुआ करो
Khatron Ke Khiladi 13 अंजुम फकीह (Anjum Fakih) खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर चर्चा में है । इसी बीच एक्ट्रेस एक ऐसी खबर शेयर की है जिसे सुनकर उनके फैंस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह (Anjum Fakih) पिछले काफी समय से रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर चर्चा में है। हाल ही में अदाकारा ने कुंडली भाग्य को भी अलविदा कहा था। इस शो में उन्होंने 6 वर्षों तक काम किया था। अब जल्द एक्ट्रेस रोहित के शो में स्टंट करती नजर आने वाली है, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस एक ऐसी खबर शेयर की है, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे है।
एंजाइटी और फीवर का हुई शिकार
एक्ट्रेस इस शो में आने से पहले ही काफी बीमार हो गई है। इसका खुलासा खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी और उनके लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ''कुछ दिन हो गए हैं, मेरी तबीयत ठीक नहीं है।
तेज बुखार, खराब हेल्थ, यह आमतौर पर मेरे साथ होता है जब मैं खुद को तनाव से बाहर करती हूं। खतरों से लड़ने चली थी और खिलाड़ी की ये हालत है। कृपया प्रार्थना करें कि मैं ज्यादा न सोचूं, बस एक पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ उड़ना चाहती हूं। आशा है कि जाने से पहले जल्द ही ठीक हो जाऊं।

शो में नजर आएंगे ये सितारे
इस साल 'खतरों के खिलाड़ी 13' बेहद अलग होने वाला है। इस शो में कई जाने-माने चेहरे नजर आने वाले हैं। अंजुम फकीह, शिव ठाकरे, डेजी शाह, अर्चना गौतम, रोहित रॉय, रूही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अर्जित तनेजा, सौंदस मौफकीर और नायरा बनर्जी का नाम सामने आया है। इस शो की शूटिंग अर्जेंटीना में हो सकती है और ये शो जुलाई 2023 में टेलिकास्ट हो सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है।
खबरें और भी
कुंडली भाग्य से हुई फेमस
अंजुम पिछले कई सालों से टीवी का फेमस शो ‘कुंडली भाग्य’ संग जुड़ी रही। हाल ही में उन्होंने शो को छोड़ा था। अब एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी अपनी किस्मत आजमाने आएंगी।