यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16 के बाद नहीं हुआ अंकित-प्रियंका का ब्रेकअप, इस वीडियो में फैंस को देखने को मिलेगा दोनों का रोमांस!
Ankit Gupta-Priyanka Chahar Choudhary बिग बॉस 16 के फेमस कपल अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने बतौर जोड़ी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ankit Gupta-Priyanka Chahar Choudhary: रियलिटी शो बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी को दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिला। वह टॉप 3 फाइनलिस्ट थीं। हालांकि, आखिरी वक्त पर वह विनर की रेस से बाहर हो गईं, लेकिन उनका सफर दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस रियलिटी शो में अंकित गुप्ता के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। फैंस इन दोनों को शो के अंत तक साथ देखना चाहते थे। हालांकि, उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ। लेकिन उनके लिए इससे भी बड़ी गुज न्यूज है।
अंकित-प्रियंका को मिला दर्शकों का प्यार
बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी बहुत पसंद की गई। इनकी दोस्ती और यहां तक कि लव स्टोरी ने भी शो को अच्छी टीआरपी दी। बिग बॉस से पहले 'उडारियां' शो में इनकी जोड़ी देखने को मिली। अब एक बार फिर अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी देखने को मिलेगी।
फिर दिखेगी अंकित-प्रियंका की जोड़ी
बिग बॉस के फैन पेज ने दावा किया है कि एक म्यूजिक एल्बम में अंकित और प्रियंका की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ने हां कर दी है और जल्द ही इस पर काम शुरू होने वाला है। यह जानकारी 'बिग बॉस_ताजाखबर' ने शेयर की है। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
.jpg)
शाह रुख की फिल्म से डेब्यू करेंगी प्रियंका?
इससे पहले यह चर्चा थी कि प्रियंका चाहर चौधरी को शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' ऑफर हुई थी। सोशल मीडिया पर उनके बॉलीवुड डेब्यू करने की चर्चा तेज थी। लेकिन अब इन खबरों का खंडन कर दिया गया है। प्रियंका के 'डंकी' या किसी भी मूवी से डेब्यू करने की चर्चा फिलहाल नहीं है।