यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 15 में हुई बिग बॉस के फेमस कंटेस्टेंट की एंट्री, ब्रेकअप को लेकर चर्चा में है TV एक्टर
बिग बॉस के बाद दर्शकों की नजर रोहित शेट्टी के स्टंट शो पर टिकी हुई हैं। शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। इस बीच ए ...और पढ़ें

HighLights
- खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट
- मास्टरशेफ के बाद एक और टीवी एक्टर की एंट्री पक्की?
- मूव ऑन करने के लिए ज्वाइन करेंगे रोहित शेट्टी का शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शोज को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट रहती हैं। बिग बॉस 18 को खत्म हुए कई महीने हो गए हैं। ऐसे में ऑडियंस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट और रूमर्ड विनर गौरव खन्ना को अप्रोच किया है।
वहीं अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने टीवी के मशहूर एक्टर को कॉन्टैक्ट किया। ये अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। हालांकि इस वक्त वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
पार्टनर से तोड़ सारे रिश्ते?
जिस अभिनेता की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)। प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) संग उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। विक्की लालवानी नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर दोनों के ब्रेकअप को लेकर लिखा था, "बिग बॉस 16 में काफी नाम कमाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अंकित गुप्ता को अलविदा कह दिया है। इतना ही नहीं, अफवाह है कि वह उस घर से भी बाहर निकल गई हैं, जहां वे रह रहे थे।"
Photo Credit- Instagram
अब मिला ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर?
वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच एक इंस्टाग्राम पेज का दावा है कि अंकित कलर्स के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने अंकित को इस शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि बातचीत के दौरान शो के लिए उन्होंने हां कहा है या नहीं।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
पेज का दावा है कि अभिनेता को लगभग कंफर्म कर लिया गया है। मगर मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अंकित को इससे पहले वाले सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया था। उस वक्त वो एक शो में काम कर रहे हैं जिस कारण वो रोहित के शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
खबरें और भी
इन स्टार्स को किया जा चुका है अप्रोच
शो के लिए अंकित से पहले बिग बॉस फेम से लेकर टीवी सीरियल्स के कई पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। बिग बॉस तक की लिस्ट के मुताबिक, मेकर्स ने शो के लिए अभी तक एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा और गौरव खन्ना जैसे स्टार्स को अप्रोच किया है।