यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chahar Choudhary: चंडीगढ़ में प्रियंका को अंकित देंगे स्पेशल सरप्राइज, खुशी से झूम उठेंगी एक्ट्रेस
Priyanka Chahar Choudhary बिग बॉस 16 की फेमस कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी की शो में रहने और इसके बाद भी काफी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। शो में अंकित गुप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की फेमस कंटेस्टेंट रही हैं। उन्हें शो के दौरान काफी पसंद किया गया। इस रियलिटी शो में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद की गई थी। शो खत्म होने के बाद दोनों के साथ में म्यूजिक एल्बम में साथ काम करने की चर्चा तेज है। फैंस बेसब्री से इस जोड़ी को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच #PriyAnkit फैंस के लिए एक और खुशखबरी है।
चंडीगढ़ में प्रियंका का वॉर्म वेलकम
प्रियंका चाहर चौधरी ने इस म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए श्रीगेश कर दिया है। एक्ट्रेस चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनका काफी भव्य तरीके से स्वागत किया गया। लेकिन एक्ट्रेस के लिए सरप्राइज सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता। उनके 'उडाड़ियां' को-स्टार अंकित गुप्ता ने स्पेशल सरप्राइज प्लान किया है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, अंकित गुप्ता अपनी इस स्पेशल फ्रेंड के लिए पार्टी देंगे। इस पार्टी में प्रियंका के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है।
प्रियंका के लिए अंकित का सरप्राइज
बता दें कि अंकित गुप्ता वर्तमान में 'जुनूनियत' शो में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग लोकेशन चंडीगढ़ है। अब प्रियंका भी चंडीगढ़ में हैं। ऐसे में बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर अंकित अपनी स्पेशल फ्रेंड के लिए कुछ खास करने वाले हैं। वह प्रियंका के साथ म्यूजिक एल्बम तो शूट करेंगे ही, साथ ही उनके साथ कुछ अच्छा टाइम भी स्पेंड करेंगे। फैंस के लिए यह खबर किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: खलिस्तान विवाद पर बोलीं कंगना रनोट,'अगर मुझे गोली न मारें तो बहस के लिए तैयार हूं'
यह भी पढ़ें: Divya Agarwal: वरुण सूद के खानदानी गहने लौटाने के बाद दिखा दिव्या अग्रवाल का स्वैग,लेटेस्ट लुक पर मर मिटे फैंस