यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ankita Lokhande और Vicky Jain ने फिर रचाई शादी ? फेरे लेते वायरल हुई कपल की तस्वीर
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल बन चुका है। जब से दर्शकों ने दोनों को बिग बॉस के हाउस में देखा ह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) बिग बॉस 17 में नजर आ चुके हैं। इस शो में कपल ने अपने प्यार को कम और आपसी लड़ाई को दर्शकों तक बखूबी से पहुंचाया। शो में कई बार अंकिता ने विक्की से अलग होने की बात भी कही थी, हालांकि उन्होंने बाद में कबूल किया था कि वो बस गुस्से में बोल दिया था।
असल जिंदगी में वो कभी विक्की से अलग नहीं होना चाहती और दोनों के बीच बेहद प्यार है। इसका सबूत हाल ही में सामने आई तस्वीर सब कुछ कह रही है। दरअसल, विक्की और अंकिता ने एक बार शादी रचाई है। ऐसा हम नहीं ये फोटो बोल रही है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande से शादी नहीं करना चाहते थे Vicky Jain, 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस ने बताई चौंकाने वाली वजह
अंकिता और विक्की की दोबारा शादी ?
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ये कपल साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहा है। अंकिता साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी पहने नजर आ रही है तो वहीं, विक्की शर्ट-पैंट में दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान दोनों ने एक-दूसरा का हाथ थामा हुआ है और अग्निकुंड के फेरे ले रहे हैं। दोनों के चेहरे में मुस्कान भी साफ नजर आ रही है। तस्वीर में पंडित जी भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने एक बार फिर सात फेरे लिए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
खबरें और भी
क्या कोई नया प्रोजेक्ट है ?
इस फोटो को देखकर कुछ यूजर्स का कहना है कि इनका कोई नया प्रोजेक्ट हो सकता है। तो वहीं कुछ फैंस तस्वीर देखकर एक्साइटेड हो रहे हैं।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आएंगी अंकिता
अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी।इस मूवी का निर्देशन रणदीप हुड्डा ने किया है और इसे रणदीप और उत्कर्ष नैथानी ने मिलकर लिखा है। बता दें कि यह मूवी 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।