Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'फालतू हैं विक्की', पति पर जमकर बरसीं अंकिता लोखंडे, मनारा को मुनव्वर ने किया जबरदस्त तरीके से रोस्ट

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 09:38 AM (IST)

    सलमान खान का होस्टेड शो बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस बीच व्यूअर्स का मनोरंजक लेवल बरकरार रहे इसके लिए उनके सामने एक से ब ...और पढ़ें

    विक्की, जैन, अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- ट्विटर
    विक्की, जैन, अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- ट्विटर

    HighLights

    1. अंकिता और विक्की में एक बार फिर हुआ झगड़ा
    2. टास्क के लिए पार हुई हदें
    3. मनारा को मुनव्वर ने किया जबरदस्त तरीके से रोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 के बीते वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक कुमार के एलिमिनेशन ने फैंस को सकते में डाल दिया था। मगर इस बार उन्हीं घरवालों की वजह से उनकी शो में वापसी हुई है। उन्हें घर में वापस देख फैंस खुशी से फूले नहीं समाए हैं। वहीं उनके वापस आने से समर्थ और ईशा को सदमा लगा है। अब आने वाले एपिसोड में घर में एक टास्क होगा, जिसमें अंकिता, विक्की का नाम लेती हैं और हथोड़े से वार करती हैं। इस पर दोनों की एक बार फिर बहस शुरू हो जाती है।

    अंकिता ने बताया विक्की को 'फालतू'

    'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें अंकिता और विक्की के बीच एक बार फिर तू तू-मैं मैं होते देखने को मिल रही है। दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें उन्हें अपने हिसाब से घर के उस सदस्य को फालतू बताना है, जिसका कोई योदगान नहीं होता। जब अंकिता की बारी आती है, तो वह टास्क में विक्की जैन को फालतू बताती हैं।

    अंकिता, मुनव्वर का साथ देते हुए कहती हैं, ''विक्की फालतू में घुसता है। फटे में टांग अड़ाता है। मुन्ना तो कुछ बोलता ही नहीं।''इसके बाद फालतू लिखे बोर्ड पर वह हथोड़ी से जोर से मारती हैं। अंकिता के बिहेवियर को देख यह आभास होता है कि वह अपने पति से कितना गुस्से में हैं। अंकिता के इस बिहेवियर पर विक्की काफी गुस्सा हो जाते हैं और दोनों के बीच एक बार फिर बहस शुरू हो जाती है।

    मुनव्वर ने की मनारा की बेइज्जति

    इसके बाद सलमान खान दूसरा टास्क करवाते हैं। इस गेम में सभी को अपने मनमुताबिक दूसरे कंटेस्टेंट की प्यार से बेइज्जति करती है। मुनव्वर, मनारा के खिलाफ बात करते हैं। वह मनारा को पतंग बताते हैं, जो बिना डोर के कोई डायरेक्शन नहीं लेती। हालांकि, मनारा उन्हें जवाब देती हैं कि वह जो पतंग बना रहे हैं, वो सबको दिख रहा है। इस पर मुनव्वर बोलते हैं कि मेरे से बाहर आओ मनारा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: अभिषेक के बाद खत्म हुआ इस कंटेस्टेंट का भी सफर, फिनाले में पहुंचने से चूका