यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस बार कन्फर्म! आ रहा है विक्की-अंकिता के घर में नन्हा मेहमान, इस शख्स ने कर दिया क्लियर
पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की न्यूज का खुद कपल के अलावा उनके फैंस को भी इंतजार है। अंकिता ...और पढ़ें
-1750919798463_m.webp)
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे?
लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस
विक्की जैन से साल 2021 में की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों कलर्स के शो लॉफ्टर शेफ्स में नजर आ रही हैं। अंकिता सीजन 1 की अपार सफलता के बाद सीजन 2 में भी अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। अंकिता और विक्की ने 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। उनकी शादी को 3 साल से ज्यादा समय हो चुका है।
वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो
कपल के फैंस को अब इंतजार है कि अंकिता जल्दी से कोई खुशखबरी सुना दें। अब खुद एक्ट्रेस ने ये बात कुबूल कर ली है। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड का एक प्रोमो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें अंकिता कृष्णा के सामने इसकी अनाउंसमेंट करती हैं।
-1750920149220.jpg)
यह भी पढ़ें: 'नहीं मिलता पैसा...'टीवी की पिशाचिनी Nyra Banerjee ने TV से क्यों बनाई दूरी? अब बताई वजह
एक्ट्रेस ने खुद की अनाउंसमेंट
यह सब तब शुरू होता है जब कृष्णा अभिषेक एक्ट्रेस से एक सामग्री छीनकर भागने लगते हैं। अंकिता अचानक से कृष्णा के पीछे भागती हैं और फिर ये कहकर रुक जाती हैं कि उन्हें ज्यादा ना दौड़ाया जाए क्योंकि वो प्रेग्नेंट हैं। यह सुनकर सभी चौंका जाते हैं।
फैंस ने दी कपल को बधाई
कृष्णा अभिषेक फिर गाने लगते हैं कि आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है। यह सुनकर करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास पहुंचते हैं और पूछते हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। जैसे ही प्रोमो शेयर हुआ कई लोग इस पर रिएक्ट करने लगे। जहां कुछ ने अभिनेत्री को बधाई दी, वहीं अन्य ने आश्चर्य जताया कि क्या यह सिर्फ एक मजाक था। एक यूजर ने लिखा- "अगर यह सच में है, तो आप दोनों को दिल से बधाई। भगवान आपका भला करे, लेकिन झूठ मत बोलो।" दूसरे ने लिखा, "वास्तव में? वह अब गर्भवती है।"
View this post on Instagram
इन फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
अंकिता एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं,जो पवित्र रिश्ता और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वहीं उनके पति विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं।
कपल लेना चाहता था काउंसलिंग
हाल ही में, अंकिता और विक्की के बीच भी बहस हुई, जब अंकिता ने सुझाव दिया कि उन्हें कपल काउंसलिंग की कोशिश करनी चाहिए। यह इंदौर की उनकी यात्रा के दौरान हुआ जब अंकिता अपने चचेरे भाइयों से मिलीं और विक्की से कहा, "बेबी, हमें एक काउंसलर मिल गया है। नीति दी हमारी काउंसलिंग करेंगी। वह हमारी कपल काउंसलिंग करेंगी।" लेकिन विक्की काउंसलिंग के लिए मना कर देते हैं और कहते हैं कि सिर्फ तुम्हें इसकी जरूरत है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।