यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ankita Lokhande ने किया 'सपनों की रानी' Madhuri Dixit संग डांस, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी
Ankita Lokhande Dance With Madhuri Dixit अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बीते दिनों पति विक्की जैन संग शो डांस दीवाने के सेट पर पहुंचे थी। वहीं अब अ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande Dance With Madhuri Dixit: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद लगातार छाई हुई हैं। शो में उनकी और पति विक्की जैन की लड़ाई को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, कई यूजर्स ने इस कपल अपना गुस्सा भी जाहिर किया। शो में जहां अंकिता हमेशा विक्की से टाइम नहीं देता को लेकर शिकायत करती नजर आईं थीं।
तो वहीं बाहर आने के बाद हमेशा पति के साथ वक्त गुजारती नजर आ रही हैं। कई बाद इस कपल को एक साथ स्पॉट किया गया है। हाल ही में विक्की और अंकिता शो डांस दीवाने के सेट पर पहुंचे थे। वहीं अब अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Vicky Jain की 'मां' बनीं महारानी, बहू Ankita Lokhande ने की सास की सेवा, वीडियो देख शॉक हुए लोग
अंकिता ने किया माधुरी संग डांस
इन दिनों माधुरी दीक्षित शो डांस दीवाने में बतौर जज नजर आ रही हैं। ऐसे में दो दिन पहले अंकिता लोखंडे औ विक्की जैन इस शो का हिस्सा बने थे। जहां दोनों ने कंटेस्टेंट और जज के साथ मिलकर खूब मस्ती और डांस किया। अब इसकी एक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
'एक दो तीन' गाने पर किया डांस
इस वीडियो में अंकिता और माधुरी दीक्षित डांस दीवाने के स्टेज पर 'एक दो तीन' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों इस गाने के सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही हैं. डांस करने के बाद माधुरी अंकिता को गले से लगाती हैं। दोनों के बीच खास बात यह कि है व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अंकिता ने लिखा, एक सपना सच हो गया....। उसकी कृपा लालित्य का नृत्य है और उसकी मुस्कान, आनंद की दुनिया की एक झलक है। उसके साथ डांस करने का अवसर मिलता है, मुझे याद आता है कि सच्ची कलात्मकता कौशल से परे है - यह भावनाओं को जगाने और एक स्थायी प्रभाव छोड़ने के बारे में है। न केवल एक अभूतपूर्व कलाकार के रूप में बल्कि अनुग्रह और प्रामाणिकता के प्रतीक के रूप में, प्रेरणा का निरंतर स्रोत बने रहने के लिए धन्यवाद, माधुरी मैडम।
खबरें और भी
View this post on Instagram
स्पेशल होगा आने वाला एपिसोड
बता दें कि, आने वाले एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के अलावा विनर मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, सनी आर्या, अरुण महाशेट्टी और ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्टी नजर आएंगे। ये शो 3 फरवरी से शुरू हुआ था। इस शो को माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी बतौर जज नजर आ रहे हैं। वहीं शो की होस्ट भारती सिंह हैं।