विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande के घर के इस सदस्य की बेटी सहेली संग हुई लापता, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

Published: Sun, 03 Aug 2025 09:51 AM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2025 09:57 AM (IST)

बिग बॉस 17 से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को लेकर इस वक्त ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे से जुड़ा मामला (फोटो क्रेडिट- एक्स)
अंकिता लोखंडे से जुड़ा मामला (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. दो दिन ये गायब है लड़की
  2. अंकिता लोखंडे से है ये रिश्ता
  3. पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट फाइल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। आए दिन किसी न किसी वजह से एक्ट्रेस का नाम चर्चा का विषय बना रहता है। फिलहाल एक बड़े मामले के चलते अंकिता सुर्खियां बटोर रही हैं, जो उनके परिवार के एक खास सदस्य की बेटी के लापता होने से जुड़ा है। 

अंकिता लोखंडे ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर मिसिंग पोस्ट भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। 

अंकिता दर्ज कराई किसकी मिसिंग रिपोर्ट 

शनिवार को अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी घर की हाउस हेल्पर (नौकरानी) की बेटी और उसकी सहेली के लापता होने की जानकारी दी है। अंकिता ने दोनों बच्चियों की फोटो को भी शामिल रखा है और साथ ही पुलिस एफआईआर की कॉपी भी शेयर की है। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande हैं प्रेग्नेंट! Abhishek Kumar ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर कहा- 'वो शो का...'

अंकिता ने अपने पोस्ट में बताया है कि 31 जुलाई ये दोनों लड़कियां गायब हैं और अब तक इनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है- हमारे घर की हाउस हेल्पर कांता की बेटी और उसकी सहेली 31 जुलाई सुबह 10 बजे से लापता हैं। इस मामले को लेकर हमने मालवणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। इन दोनों को आखिरी बार वकोला इलाके में देखा गया था। वे हमारे परिवार का हिस्सा हैं और उनकी इस तरह मिसिंग से हमारी चिंता बढ़ी हुई है। मुंबई पुलिस से हमारी गुहार है कि जल्द से जल्द इन दोनों बच्चियों को तलाशने और सुरक्षित वापस लाने में हमारी मदद करें। 

इस तरह से अंकिता लोखंडे ने पूरे मामले की जानकारी दी है। इसके अलावा अंकिता ने सोशल मीडिया यूजर्स से भी कहा है कि अगर किसी को ये दोनों बच्चियां दिखें तो तुरंत जानकारी दें। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अंकिता लोखंडे ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया है और मदद की गुहार लगाई है।

इस शो में नजर आई अंकिता 

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वालीं अंकिता लोखंडे को अपने पति विक्की जैन के साथ हाल ही में टीवी के फेमस कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में देखा गया था। हालांकि, वह इसका विनर बनने से चूक गई हैं। 

यह भी पढ़ें- 'पूरी फैमिली लगी हुई है...' Ankita Lokhande की प्रेग्नेंसी पर पति विक्की जैन ने तोड़ी चुप्पी, क्या है खुशखबरी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।