Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ankita Lokhande Pregnancy: क्या मां बनने वाली हैं अंकिता? बिग बॉस हाउस में एक्ट्रेस के साथ हो रही है ऐसी घटना

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 12:14 PM (IST)

    Ankita Lokhande Pregnancy अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने दो साल पहले यानी साल 2021 में ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट ( Photo Credit Instagram)
    अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट ( Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं अंकिता लोखंडे
    2. अंकिता लोखंडे को लेकर उड़ी प्रेग्नेंट होने की खबर
    3. खुद एक्ट्रेस ने कहा- 'बहुत खट्टा खाने का मन कर रहा है'

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Ankita Lokhande Pregnancy: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे  (Ankita Lokhande) इन दिनों फेमस शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में नजर आ रही हैं। पति विक्की जैन  संग अंकिता ने बिग बॉस हाउस में एंट्री की थी। इस घर में दोनों को गए हुए आज यानी 15 नवंबर को पूरा एक महीने हो चुका है।

    इस दौरान पति-पत्नी के बीच घर वालों के साथ-साथ पूरे देश ने लड़ाई-झगड़े में देखे हैं। अब मंगलवार के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके चलते वह काफी चर्चा में आ गई और बाहर बैठी जनता का कहना है कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के रिश्ते में आई दरार, पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    क्या अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं ?

    अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने दो साल पहले यानी साल 2021 में ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस की कई बार प्रेगनेंसी रूमर्स सामने आई। वहीं अब ये चर्चा 'बिग बॉस' हाउस में भी होने लगी हैं। मंगलवार के लाइव एपिसोड में अंकिता किचन में थी कि तभी वह बातों ही बातों में कहती हैं कि उन्हें हर शाम उल्टी जैसा महसूस होता है और बहुत खट्टा खाने का मन कर रहा है। लगता है कि मुझे कुछ  प्रॉब्लम हो गई है।

    रिंकू और जिगना खबर सुन हुई खुश

    बस फिर क्या था अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की ये बात सुन सामने बैठी रिंकू धवन और जिगना उन्हें कहती हैं,  तो ये तो अच्छी प्रॉब्लम है। ये बात सुन अंकिता शर्मा जाती हैं और कहती हैं, नहीं, नहीं ऐसा कुछ नहीं है अब इस घर में है तो यहां क्या ही होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंकिता ने मारी विक्की को लात, बोलीं 'तूने मेरा इस्तेमाल किया', Bigg Boss 17 में पति-पत्नी के झगड़े से मची हलचल

    अंकिता की ये बात सुन जिगना और रिंकू कहती हैं, पहले के कर्म भी कुछ होते हैं। फिर अंकिता कहती है कि, मुझे भी वैसा ही लग रहा कुछ।

    दो साल पहले की थी अंकिता और विक्की ने शादी

    बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पांच साल डेट करने के बाद 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। इससे पहले अंकिता का नाम सुशांत सिंह राजपूत संग जुड़ा था। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।