Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss के बाद फिर साथ में दिखाई देगी Ankita Lokhande और विक्की जैन की जोड़ी, फर्स्ट पोस्टर आउट

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 03:17 PM (GMT+05:30)

    Ankita Lokhande और विक्की जैन की जोड़ी को लोगों ने बिग बॉस में साथ देखा था। तब से उनके फैंस उन्हें फिर साथ में देखने की डिमांड कर रहे थे। अब उनके फैंस ...और पढ़ें

    अंकिता-विक्की का म्यूजिक एल्बम (Photo Credit: Instagram)
    अंकिता-विक्की का म्यूजिक एल्बम (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जल्द रिलीज होगा अंकिता-विक्की का म्यूजिक एल्बम
    2. म्यूजिक एल्बम का पहला पोस्टर रिलीज
    3. कुछ इस अंदाज में दिखा कपल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद से अंकिता लोखंडे लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। इस शो में उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया था। रियलिटी शो में दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे। अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने बिजनेसमैन पति के साथ म्यूजिक एल्बम में दिखाई देने वाली हैं।

    हाल ही में अंकिता ने इस म्यूजिक वीडियो का पहला पोस्टर शेयर किया है। यह कपल अब एक बार फिर बिग बॉस के बाद धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    यह भी पढ़ें: पति Vicky Jain संग अंकिता लोखंडे ने धूमधाम से मनाई होली, सेलिब्रेशन की फोटो संग फैंस से पूछा लिया ये सवाल?

    कपल का फर्स्ट लुक रिवील

    अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने गाने का पहला पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'ला पिला दे शराब' है। हालांकि, 'ला पिला दे शराब' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं है, लेकिन अंकिता-विक्की का यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है।

    मुगल-ए-आजम की याद दिलाएगा गाना

    पोस्टर में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अनारकली सूट पहने हुए एक तरफ बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति विक्की जैन उन्हें बैठ के निहार रहे हैं, उनके हाथ में एक गिलास है। विक्की ने काली पैंट और स्काई शर्ट पहनी हुई है। यह पोस्टर फैंस को फिल्म मुगल-ए-आजम की याद दिलाएगा। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'ला पिला दे शराब' जल्द ही आपकी आत्मा को मोहित करने के लिए तैयार।

    इस सिंगर ने दी गाने को आवाज

    'ला पिला दे शराब' को सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसे लिखा और कंपोज मनन भारद्वाज ने किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही विक्की ने एक इंटरव्यू में यह इच्छा जाहिर की थी कि वह अंकिता के साथ एक सॉन्ग करना चाहते हैं और अब उनकी ये इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने फ्री में की रणदीप हुड्डा की 'स्वतंत्र वीर सावरकर', जानिए एक्ट्रेस ने क्यों नहीं लिए पैसे?