यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ekta Kapoor के फेमस शो नागिन 7 का हिस्सा बनेंगी Ankita Lokhande ? इस एक्टर संग करेंगी रोमांस
Ankita Lokhande Naagin 7 अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस सीजन 17 में पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी। इस शो से बाहर आते ही एक्ट्रेस के हाथ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande Naagin 7: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस सीजन 17 में पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी। अंकिता ने शो में साढ़े तीन महीने का सफर तय किया और टॉप 4 में पहुंचकर बाहर हुई थीं। भले ही एक्ट्रेस ने शो न जीता हो, लेकिन लोगों के दिलों में एक बार फिर से जगह बना ली है।
इस शो से बाहर आते ही एक्ट्रेस के हाथ एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। बीते दिनों जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की घोषणा की थी। तो वहीं एक्ट्रेस के साथ एकता कपूर का एक बड़ा शो भी लगा है।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande के हाथ से निकली Shah Rukh Khan की बड़ी फिल्म, किस्मत ने मारी ऐसी पलटी, एक पल में टूटा सपना
नागिन 7 में होगी अंकिता की एंट्री !
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे अब जल्द एकता कपूर के फेमस शो नागिन 7 में नजर आ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो एकता कपूर ने अपने हिट शो 'नागिन 7' के लिए अंकिता लोखंडे को साइन किया है। अंकिता पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं।
अंकित संग करेंगी रोमांस!
'नागिन' एकता कपूर और टेलीविजन के हिट शो में से एक है। इस शो में अंकिता के साथ टीवी एक्टर और बिग बॉस 16 में नजर आ चुके अंकित गुप्ता नजर आएंगे। पहली बार दोनों स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे।
खबरें और भी
स्वातंत्र्यवीर सावरकर में आएंगी नजर
अंकिता लोखंडे ने यूं तो कंगना रनोट की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।अब वह रणदीप हुड्डा के साथ ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर लिखा था, 'इतिहास के पन्नों से खोए हुए नेता की कहानी लेकर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की जैन ने कर दिया खुलासा, इस दिन होगी बिग बॉस कंटेस्टेंट संग ग्रैंड पार्टी
बिग बॉस 17 के तुरंत बाद एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, काफी एक्स्ट्रा स्पेशल फील हो रहा। आनंद पंडित, ज़ी स्टूडियो की फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर आभारी हूं। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 22 मार्च 2024 को देखना न भूलें।'