विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैमिली के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में रुपाली गांगुली ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल, वायरल हुआ वीडियो

Published: Sun, 07 Jan 2024 03:30 PM (GMT+05:30)

रुपाली गांगुली टेलीविजन इंडस्ट्री की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने कई अलग तरह के शो कर लोगों के ...और पढ़ें

टेलीविजन एक्ट्रेस रुपाली गांगुली. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
टेलीविजन एक्ट्रेस रुपाली गांगुली. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस हैं रुपाली गांगुली
  2. 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने किया महाकाल के दर्शन
  3. उज्जैन के मंदिर से आया एक्ट्रेस का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेसम टेलीविजन एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) बिजी शेड्यूल से समय निकालकर भगवान के दर्शन करना नहीं भूलतीं। एक्ट्रेस 'अनुपमा' शो से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। इस शो में अपने शानदार किरदार से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गजब की फैन फॉलोइंग है। इस बीच रुपाली गांगुली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भस्म आरती में शरीक होते नजर आ रही हैं।

महाकाल की शरण में रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली अक्सर महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जाती हैं। वह बाबा भोले की बड़ी भक्त हैं। इस बार भी उन्होंने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर मंदिर में हर श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आता है। इस मंदिर में आम जनता के साथ ही सेलिब्रिटीज भी पहुंचते हैं।

आरती में शामिल हुईं रुपाली गांगुली

एक्ट्रेस के दर्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें रुपाली अन्य भक्तों के साथ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वह पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन करती नजर आ रही हैं। नए साल के शुरुआती महीने में रुपाली गांगुली बाबा का आशीर्वाद लेने और उनका धन्यवाद अदा करने पहुंचीं। आरती के बाद एक्ट्रेस ने गर्भ गृह जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

इसके पहले रुपाली गांगुली ने एयरपोर्ट से कुछ फोटोज शेयर कीं। उनके चेहरे पर उज्जैन के महाकाल मंदिर जाने की खुशी साफ झलक रही है। रुपाली ने अपने पति और बेटे के साथ भगवान के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiya 3: कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने को तैयार तृप्ति डिमरी, 'भूल भुलैया 3' की स्टार कास्ट हुई फाइनल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।