Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anupama फेम रुपाली गांगुली ने नहाने को लेकर किया खुलासा, बोली, कभी-कभी ऐसा करना शर्मिंदगी भरा होता है

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 12:10 PM (GMT+05:30)

    Rupali Ganguly अनुपमा (Anupama) फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेज में से एक है। एक्ट्रेस का यह शो टीवी की टीआरपी ...और पढ़ें

    Rupali ganguly, Photo Credit Instagram Rupali ganguly
    Rupali ganguly, Photo Credit Instagram Rupali ganguly

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rupali Ganguly: टीवी शो 'अनुपमा'  (Anupama) फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने शो को लेकर काफी छाई रहती है। एक्ट्रेस का यह शो टीवी की टीआरपी में सबसे टॉप पर रहता है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना एक ऐसा सच रिवील किया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। उन्होंने बताया है कि वह शावर की जगह बाल्टी भरकर उसी पानी से नहाया करती हैं।

    रुपाली गांगुली ने बताया अपना एक सच

    रुपाली गांगुली ने हिन्दुस्तान टाइम्स से इस बारे में बात करते हुए बताया कि, उन्होंने काफी पहले से शावर लेना पूरी तरह बंद कर दिया है। इतना ही नहीं वो जब किसी फाइव स्टार होटल में भी रुकती हैं तो स्टाफ से बाल्टी और जगह मंगाती हैं।

    उन्होंने कहा, 'कभी-कभी ऐसा करना थोड़ा शर्मिंदगी भरा हो जाता है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता।' दरअसल रूपाली को लगता है कि शावर से नहाने से पानी काफी बर्बाद होता है और बाल्टी से नहाने की यही एक बड़ी वजह है।

    कहा- मैं स्टेटस के लिए गाड़ियां नहीं बदलती

    इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने कपड़ों को लेकर भी खुलासा किया है,  'मैं अपने पुराने कपड़े भी नहीं हटाती। मैं स्टेटस के लिए गाड़ियां नहीं बदलती बल्कि वो बस मेरी जरूरत है, मेहनत की कमाई को यूं बर्बाद न करें।' अनुपमा ने कहा कि हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या वेस्ट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    सात साल के ब्रेक से लौटी अनुपमा

    रूपाली गांगुली ने अपने इस असफलता और मुश्किल दौर में 7 सात तक शोबिज से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने फिर खुद को समेटकर, आत्मविश्वास हासिल करके नई शुरुआत की और 'अनुपमा' से पर्दे पर छा गई।

    शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी है एक्ट्रेस

    एक्ट्रेस के टीवी करियर की बात करे तो उन्होंने अब तक कई सुपरहिट शोज और फिल्मों में काम किया है।  जिस फिल्म से उन्होंने अपनी शुरुआत की, वह 'साहेब' थी, जो वर्ष 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में अनिल कपूर, अमृता सिंह, राखी, दिवंगत देवेन वर्मा, दिवंगत उत्पल दत्त और अन्य शामिल थे। इसके अलावा वह 'मेरा यार मेरा दुश्मन', 'अंगारा' और 'सतरंगी पैराशूट' जैसी बॉलीवुड फिल्मों और 'सुकन्या', 'संजीवनी', 'साराभाई बनाम साराभाई' जैसे टीवी शोज में काम किया है।