Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anupama 17 May Spoiler: शाह हाउस में होगी अनुज से अनुपमा की मुलाकात, परिवार वालों करेंगे ऐसा बर्ताव

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 17 May 2023 02:16 PM (IST)

    Anupama Update अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा का आमना-सामना होगा और दोनों एक बार अपनी पुरानी यादों में खो जाएंगे। तो वहीं ...और पढ़ें

    Anupama Spoiler, Anupama and Anuj Photo Credit anupamaa_world_1
    Anupama Spoiler, Anupama and Anuj Photo Credit anupamaa_world_1

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Anupama Update: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के फेमस टीवी शो 'अनुपमा' में आए दिन नए-नए  ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है। इन दिनों शो में शादी का सीजन चल रहा है। बीते एपिसोड में अनुपमा फैसला लेती है कि वह इस बार अपनी उड़ान नहीं रुकेगी और अनुज के आने के बाद भी अमेरिका रवाना होगी। वहीं अब आने वाले शो में अनुज और अनुपमा का आमना-सामना होगा और दोनों एक बार अपनी पुरानी यादों में खो जाएंगे।

    अनुज से अनुपमा की मुलाकात

    टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि समर की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। तो वहीं, अनुपमा भी शाह हाउस के लिए अपनी मां और भाई के साथ निकलती है। शाह हाउस के बाहर अनुज से अनुपमा का सामना होता है। हालांकि, इस दौरान दोनों ही एक दूसरे के सामने कुछ नहीं बोल पाएंगे, लेकिन मन ही मन एक दूसरे से बात करेंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupama_world (@anupamaa_world_1)

    अनु ने थोड़ा अनुपमा का दिल

    अनुपमा अनुज को छोड़ आगे बढ़ती है कि तभी उसकी मुलाकात छोटी अनु से होती है। बेटी को अनुपमा के चेहरे पर खुशी तो होती है, लेकिन छोटी अनु उससे ठीक से बात नहीं करती। वह अनुपमा को सिर्फ इतना बताती है कि वह ठीक है और फिर वह अनुपमा के सामने ही माया को 'मां' कहती है। अनु की ये हरकत अनुपमा का दिल तोड़ देती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupama_world (@anupamaa_world_1)

    काव्या क्या छुपा रही है?

    तो वही, दूसरी तरह काव्या शाह हाउस में लौटेगी काव्या सबसे अच्छे से मिलेगी लेकिन वनराज को देखेगी भी नहीं। हालांकि काव्या उसे बताएगी कि वो काफी दिनों से मॉडलिंग का काम नहीं कर रही है। इस बीच वनराज को कुछ शक होता नजर आएगा कि काव्या उसे कुछ छुपा रही है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupama_world (@anupamaa_world_1)

    अनुज को देख परिवार वालों ने मुंह मोड़ा

    अनुज, छोटी अनु और माया शाह हाउस में एंट्री करते हैं और इस दौरान अनुज सबसे मिलता है।  हालांकि, घर में कई लोग अनुज से अपना मुंह मोड़ लेंगे, जिसमें अनुपमा की मां और समर शामिल है।