विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप महिलाओं के लिए...', Smriti Irani के अमेठी से हारने के बाद Anupamaa के मशहूर अभिनेता ने किया ऐसा कमेंट

Published: Thu, 06 Jun 2024 02:09 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद जहां कुछ लोगों के चेहरों पर खुशी दिखी तो वहीं कुछ ...और पढ़ें

स्मृति ईरानी का अनुपमा एक्टर ने किया हौसला अफजाई/ फोटो- Instagram
स्मृति ईरानी का अनुपमा एक्टर ने किया हौसला अफजाई/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. स्मृति ईरानी का हौसला बढ़ाते दिखे अनुपमा एक्टर
  2. अनुपमा एक्टर ने स्मृति ईरानी के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट
  3. अमेठी से हारने के बाद स्मृति ईरानी ने लिखा था ये पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 जून 2024 को लोकसभा इलेक्शन के नतीजे सामने आए। जहां कंगना रनौत और अरुण गोविल को पहली बार में ही प्यार के साथ-साथ भर भरकर वोट्स भी दिए, तो वहीं 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ जीत हासिल करने वालीं स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को इस लोकसभा चुनाव 2024 में हार का मुंह देखना पड़ा।

कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) से मिली हार के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्ट्रेस काफी निराश हो गयी थीं, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनका हौसला अफजाई करती दिखी। अब हाल ही में 'अनुपमा' एक्टर ने स्मृति ईरानी के अमेठी से हारने के बाद उनकी पोस्ट पर एक कमेंट किया है।

अनुपमा एक्टर ने स्मृति ईरानी के लिए लिखी ये बात

अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने लोकसभा इलेक्शन में मिली हार के बाद स्मृति ईरानी का हौसला बढ़ाया है और उन्हें बताया कि वह हर महिला के लिए कितनी बड़ी प्रेरणा हैं।

यह भी पढ़ें: Amethi Election Result: हम तुम्हारे साथ हैं... अमेठी से हार के बाद Smriti Irani के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड

स्मृति ईरानी द्वारा शेयर की गयी तस्वीर के नीचे सुधांशु पांडे ने एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, "आपने इस देश का गौरव हमेशा बढ़ाया है और महिलाओं के लिए आप एक बहुत बड़ी प्रेरणा रही हैं। आप और भी ज्यादा मजबूती के साथ वापस लौटेंगी, जय महाकाल-जय श्री राम"। सुधांशु पांडे के अलावा टीवी एक्ट्रेस आशका गोराड़िया ने भी लिखा, हम आपके साथ हैं, कोई भी हार आपको नहीं रोक सकती"।

स्मृति ईरानी ने किया था ये पोस्ट

स्मृति ईरानी ने चुनाव हारने के बाद पोस्ट करते हुए लिखा था, "यही जिंदगी है। एक दशक से मैं एक गांव से दूसरे गांव घूम रही हूं, ताकि लोगों की जिंदगी बदल सके। जो मेरे साथ जीत हार में खड़े रहे उनका तहे दिल से शुक्रिया और जो आज सेलिब्रेट करते हुए ये पूछ रहे हैं कि हाउज द जोश उन्हें मैं ये कहना चाहूंगा कि वो अभी भी हाई है"। आपको बता दें कि स्मृति ईरानी अमेठी में डेढ़ लाख से अधिक वोटों से पीछे रहीं।

यह भी पढ़ें: 200 रुपये से Smriti Irani ने शुरू किया था करियर, मॉडलिंग के दिनों की ये फोटोज देख पहचान नहीं पाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।