Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लीप के बाद Anupamaa में हो रही है इस पुरानी एक्ट्रेस की एंट्री! कमबैक पर सामने आ गई सच्चाई

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 10:05 PM (GMT+05:30)

    छोटे पर्दे का मशहूर सो अनुपमा (Anupamaa) इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। 15 साल के लीप के बाद एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के इस धारावाह ...और पढ़ें

    रुपाली गांगुली का अनुपमा टीवी सीरियल (Photo Credit-Disney Plus Hotstar)
    रुपाली गांगुली का अनुपमा टीवी सीरियल (Photo Credit-Disney Plus Hotstar)

    HighLights

    1. लीप के बाद बदल गया टीवी सीरियल अनुपमा
    2. फैंस की पहली पसंद है छोटे पर्दे का शो अनुपमा
    3. रुपाली गांगुली के शो से जुड़ा पुरानी एक्ट्रेस का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के बहुचर्चित टीवी शो के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें अनुपमा (Anupamaa Tv Show) का नाम पहले नंबर पर रहेगा। हर सप्ताह टीआरपी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज रहने वाले इस टेली शो को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के इस धारावाहिक में 15 साल लीप हो गया है, जिसकी वहज से अनुपमा की पूरी कहानी और किरदार लगभग बदल गए हैं। 

    हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि अनुपमा (Anupama) टीवी सीरियल में 2000 के दशक की एक दिग्गज अभिनेत्री की वापसी हो रही है। लेकिन इस मामले पर अब उसी एक्ट्रेस चुप्पी तोड़ दी है। आइए मामले को डिटेल्स में जानते हैं। 

    क्या अनुपमा में लौट रही है ये टीवी एक्ट्रेस

    अनुपमा से पहले टीवी जगत में अगर किसी धारावाहिक ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था, तो उसका नाम 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' था। इस शो की तुलसी यानी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर ये टेली चक्कर की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि करीब 15 साल बाद अनुपमा के जरिए छोटे पर्दे पर उनकी वापसी हो रही है। लेकिन बीजेपी लीडर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    ये भी पढ़ें- Anupamaa से हुई एक और एक्ट्रेस की छुट्टी, लीप के बाद सबसे बड़ा सहारा ही बन गई 'अनु' की दुश्मन 

    स्मृति ईरानी (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

    अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी के जरिए स्मृति ईरानी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अनुपमा का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं और इस मामले को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं, वो सब झूठी और फेक हैं। इस तरह से स्मृति ने ये क्लियर कर दिया है कि वह एक्टिंग की दुनिया में फिलहाल वापसी नहीं कर रही हैं। 

    खबरें और भी

    ऐसे में अब जो फैंस इस बात की उम्मीद लगाए हुए बैठे थे कि लीप के बाद रुपाली गांगुली के अनुपमा में स्मृति ईरानी की झलक दिखेगी, वो पूरी तरह से टूट गई है। 

    4 साल से एंटरटेन कर रहा अनुपमा

    छोटे पर्दे पर 4 साल पहले साल 2020 में स्टार प्लस टीवी चैनल पर अनुपमा टीवी सीरियल को फर्स्ट टाइम टेलीकास्ट किया गया था। आलम ये है अब की रुपाली गांगुली फेम ये धारावाहिक भारत के लगभग हर घर के कौने तक पहुंच गया है और ऑडियंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। इतना ही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Anupmaa On OTT) भी इस शो को अच्छी खासी व्यूअरशिप मिलती है। 

    ये भी पढ़ें- Anupamaa में लीप से पहले कटा एक और एक्ट्रेस का पत्ता, 15 साल कहानी आगे बढ़ने के बाद नहीं दिखेगा ये मशहूर चेहरा