यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए Anupamaa सीरियल के ये 2 स्टार? एक्ट्रेस ने लिखा-ये जिंदगी मेरी तुम्हारी...
रुपाली गांगुली का शो पिछले पांच सालों से टीवी पर नंबर 1 पोजीशन पर बना हुआ है। इस शो के ...और पढ़ें

HighLights
- अनुपमा के इन दो स्टार्स को हुआ इश्क वाला लव
- एक्ट्रेस ने कविता लिखकर बयां किया प्यार
- अनुपमा की सौतन ने भी पोस्ट पर किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' पिछले कुछ महीनों से अपने स्टोरी लाइन और टीआरपी से ज्यादा निजी कारणों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस शो से अब तक मदालसा शर्मा से लेकर वनराज उर्फ सुधांशु पांडे, पारस कलनावत और गौरव खन्ना जैसे नामी नाम इस शो को अलविदा कह चुके हैं।
इन सबके शो से एग्जिट लेने की वजह सिर्फ एक को ही बताया गया और वह हैं रुपाली गांगुली। हालांकि, इस बार हम स्टारप्लस के शो अनुपमा के फैंस के लिए कोई बैड नहीं, बल्कि एक बड़ी गुड न्यूज लेकर आए हैं। राजन शाही के शो के दो स्टार्स को एक-दूजे से इश्क वाला लव हो चुका है, जिसकी हिंट खुद एक्ट्रेस ने दी है।
निशि-सागर कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?
अनुपमा सीरियल के जो दो स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, वह है निशि सक्सेना और सागर पारेख। हाल ही में निशि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस को ऐसा लग रहा है कि वह और सागर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly को सेट पर आवारा कुत्ते ने काटा? अब टीवी की अनुपमा ने बताई पूरी सच्चाई
एक्ट्रेस ने सागर पारेख संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कपल ट्विन करता हुआ दिखाई दिया। जिसमें वह रोड़ से लेकर रेस्टोरेंट तक में जाकर और गाड़ी में एक-दूसरे के साथ कुछ यादगार पल बिताते हुए दिखाई दिए। इस पोस्ट के साथ निशि ने जो कविता बोलकर सागर के लिए अपना प्यार बयां किया, वह फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "अभी के अभी ये हो गया यकीन, मेरी ये जिंदगी तेरी हो गई"।
अनुपमा सीरियल में दोनों ने निभाया था ये किरदार
इस पोस्ट को देखने के बाद मदालसा शर्मा से लेकर चांदनी भग्वनानी, विजयेंद्र कुमेरिया सहित कई सितारों ने निशि सक्सेना की पोस्ट पर प्यार लुटाया। मदालसा शर्मा ने लिखा, "बहुत ही क्यूट है"। एक यूजर ने लिखा, "ऐसी डेट पर जाना हर लड़की का सपना होता है"।

Photo Credit- Instagram
दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरे फेवरेट कपल ने मेरा दिन बना दिया, आप दोनों एक साथ बहुत ही प्यारे लगते हो"। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हो"। आपको बता दें कि अनुपमा सीरियल में निशि सक्सेना ने जहां 'डिंपल' का किरदार निभाया, वहीं सागर ने पारस कलनावत को रिप्लेस करके समर का किरदार अदा किया था।
