Anupamaa के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, एकता कपूर के लिए डबल सेलिब्रेशन; इस वीक टीवी TRP में हुई खूब उठा-पटक
इस वीक की टीवी टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसे देखने के बाद 'अनुपमा' के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है।कौन बना नंबर 1, देखें लिस्ट: ...और पढ़ें

TV शो की टीआरपी में हुआ बड़ा बदलाव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 6 सालों से टीवी पर राज करने वाले शो 'अनुपमा' के मेकर्स को इस हफ्ते तगड़ा झटका लगा है। रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' ने हमेशा नंबर 1 पोजीशन हथियाए रखी है, लेकिन उसकी टीआरपी इस बार बहुत ही बुरी तरह से गिर गई है।
एक तरफ जहां अनुपमा के मेकर्स की टेंशन बढ़ी है, तो वहीं एकता कपूर के लिए जश्न का माहौल बन चुका है, क्योंकि उनके एक नहीं, बल्कि 2-2 शोज ने टॉप 10 शोज की टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस हफ्ते किस शो के सिर पर सजा है नंबर 1 का ताज, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
अनुपमा को पछाड़ यह शो बना नंबर 1
इस बार 'अनुपमा' की गद्दी जिस शो ने हथियाई है, वह स्टार प्लस पर 10:30 बजे प्रसारित होने वाला 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 है। इस सीजन में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। यह शो 2.0 की रेटिंग के साथ इस वक्त टीआरपी में नंबर 1 पर आ चुका है।
इसके बाद दूसरे नंबर पर भी अनुपमा को जगह नहीं मिली है, क्योंकि 1.8 की रेटिंग के साथ 'वसुधा' सीरियल ऊपर आ चुका है। तीसरे नंबर पर 1.8 की रेटिंग के साथ राजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जगह मिली है। इन तीन शोज के बाद कहीं जाकर अनुपमा को इस बार टीआरपी लिस्ट में जगह मिली है। इस हफ्ते अनुपमा की टीआरपी रेटिंग 1.8 है, लेकिन यह शो नंबर 4 पर आ चुका है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Naagin 7 को मिल रही नफरत पर एकता कपूर ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, AI के इस्तेमाल पर बोलीं- 'बिना बजट के...'
एकता कपूर के दो शोज ने टॉप 10 में बनाई जगह
एक तरफ जहां अनुपमा के मेकर्स को झटका लगा है, वहीं एकता कपूर के इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि दो शोज ने टॉप 10 टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अलावा उनका शो 'नागिन-7' भी टॉप 10 लिस्ट में जगह बना चुका है। इस वीक नागिन की टीआरपी 1.5 है।
-1776951077999.jpeg)
इन शोज के अलावा जिन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है, उसमें 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' 1.7 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर है। नंबर 6 पर 'गंगा मां की बेटियां' है, जिसकी टीआरपी भी 1.7 ही है। अगले नंबर पर 'उड़ने की आशा' है, जिसकी रेटिंग 1.6 है और 'तुम से तुम तक' की रेटिंग 1.6 है। इसके बाद 10वें नंबर पर 'नागिन 7' है। अब देखना ये है कि टीआरपी में हुई इस उठा-पटक के बाद 'अनुपमा' के मेकर्स कैसे अपनी वापसी करते हैं।