'घुमा-घुमाकर मारूंगी...' Anupamaa से वायरल हुआ Rupali Ganguli का डायलॉग, फैंस ने कहा सनी देओल का फीमेल वर्जन
टीवी शो 'अनुपमा' की रूपाली गांगुली अपने एक वायरल डायलॉग को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक ही सांस में लंबा-चौड़ा डायलॉग बोला, जिसमें वह किसी को मारने ...और पढ़ें
-1769790311409_m.webp)
अनुपमा के एक सीन में रूपाली गांगुली (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा (Anupamaa) में अपने किरदार के लिए मशहूर रूपाली गांगुली (Rupali Ganguli) हाल ही में टीवी शो के एक डायलॉग को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस सीन में रूपाली एक ही सांस में लंबा-चौड़ा डायलॉग बोल रही है।
वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ फैंस ने उन्हें सनी देओल का अल्ट्रा प्रो मैक्स वर्जन बताया। जब रिंकू रूपाली को चुनौती देती है कि वह कितनी हद तक जा सकती है, तो रूपाली अपना गुस्सा शब्दों में उड़ेलते हुए पूरी ताकत लगा देती है। असल में, वह कह रही होती है कि वह रिंकू को हर संभव तरीके से हरा देंगी।
यह भी पढ़ें- क्या अनुपमा फेम निधि शाह के साथ था Gaurav Khanna का अफेयर? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
अनुपमा ने एक सांस में बोला डायलॉग
इस वीडियो को रूपाली ने खुद अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में वो कहती हैं- मारूंगी, तुझे बालों से पकड़ के, चोटी से घसीटते हुए बीच बाजार लाकर तुझे मारूंगी। तुझे घुमा-घुमाकर मारूंगी। गिरा-गिराकर मारूंगी। दौड़ा-दौड़ाकर मारूंगी। भगा-भगाकर मारूंगी। जूता भिगोकर मारूंगी. सैंडिल तोड़कर मारूंगी. सारी लिहाज छोड़कर मारूंगी. दोनों हाथों से मारूंगी, हाथ थक गए तो लातों से मारूंगी और पैर थक गए तो बातों से मारूंगी। इतना मारूंगी, इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा कि किस किस हड्डी पर किस किस चोट पर ध्यान दूं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग
एक तरफ जहां कई फैन्स रुपाली गांगुली के मोनोलॉग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू कर दी। सीन के वायरल होते ही, इंटरनेट पर पोस्ट के नीचे मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग एक के बाद एक मजेदार कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा, "मरुंगी के 50 शेड्स!"दूसरे यूजर ने लिखा, "जब जवाब एक शब्द का हो लेकिन सवाल 5 नंबर का हो।"एक और कमेंट में लिखा था, "सनी देओल अल्ट्रा प्रो मैक्स।" एक और फैन ने लिखा, "मेरी मां का रिएक्शन जब मुझे गणित के टेस्ट में 2 नंबर मिले।" एक और कमेंट में लिखा था, "मेरी बहन का रिएक्शन जब उसे पता चला कि मैंने उसका शैम्पू इस्तेमाल किया।"
यह भी पढ़ें- जतिन सूरी का जलवा: छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर पहनेंगे खाकी, नए म्यूजिक वीडियो 'नया साल' ने मचाई धूम