विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुपाली गांगुली-गौरव खन्ना Anupamaa सीरियल को कहेंगे अलविदा? निर्माता राजन शाही ने सच का किया खुलासा

Published: Tue, 27 Aug 2024 02:50 PM (IST)

साल 2020 में ऑनएयर हुआ टीवी शो अनुपमा पिछले चार सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में ...और पढ़ें

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना छोड़ेंगे 'अनुपमा'/ फोटो- Jagran Graphics
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना छोड़ेंगे 'अनुपमा'/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. 'अनुपमा' सीरियल छोड़ देंगे रुपाली-गौरव
  2. निर्माता राजन शाही ने बताई क्या है सच्चाई
  3. 'अनुपमा' में आने वाला है एक बड़ा लीप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजन शाही का शो 'अनुपमा' पिछले कई सालों से टेलीविजन पर राज कर रहा है। इस शो ने कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई है। 13 जुलाई 2020 को शुरू हुए इस शो से कई लोग खुद को कनेक्ट करते हैं। लगभग सभी घरों में ये शो देखा जाता है, यही वजह है कि शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा नंबर 1 रहता है।

जैसे ही 'अनुपमा' पहली से दूसरी पोजीशन पर आता है, मेकर्स इसमें कोई न को ट्विस्ट लेकर आ ही जाते हैं। शो में रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' के किरदार में सबकी पसंद बन चुकी हैं और गौरव खन्ना उनके दूसरे पति 'अनुज' का किरदार निभा रहे हैं।

दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से ये खबर आ रही थी कि अनुपमा और अनुज लीप की वजह से इस शो को छोड़ रहे हैं, जिस पर अब हाल ही में निर्माता राजन शाही ने बात की है।

अनुपमा-अनुज छोड़ देंगे स्टार प्लस का पॉपुलर शो

पिछले कुछ समय से टीवी के गलियारों से ये अफवाहें उड़ रही थी कि 'अनुपमा' की कहानी में लीप की वजह से इस शो के मुख्य सितारे रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना इस शो को बाय-बाय कह सकते हैं। इस खबर को सुनने के बाद इस शो को देखने वाले दर्शकों और अनुपमा-अनुज के फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया था, लेकिन अब आपको निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: TV सेट पर कोई सितारा नहीं लड़ा पाएगा इश्क? 'ये रिश्ता क्या...' के प्रोड्यूसर ने 'नो डेटिंग पॉलिसी' का बताया सच

शो के निर्माता राजन शाही ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत करते हुए कहा,

"ये पूरी तरह से गलत खबर है। गौरव और रुपाली दोनों ही इस शो का हिस्सा हैं, दोनों के कैरेक्टर इस शो की कहानी के अहम पार्ट हैं, मुझे नहीं पता ये अफवाह कैसे फैली"।

शो की कहानी में क्या होगा बदलाव

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि आने वाले समय में अनुपमा में एक बड़ा लीप आने वाला है। शो का फोकस अनुपमा और अनुज की बेटी आध्या की तरफ होने वाला है। खबरों के अनुसार शो में आध्या के युवा किरदार को निभाने के लिए नए एक्टर को शो में इंट्रोड्यूज किया जाएगा।

इसके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर शिवम खजुरिया अनुज और अनुपमा की बेटी आध्या का लव इंटरेस्ट प्ले कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly के BJP ज्वाइन करने पर बोले राजन शाही, 'मैं बहुत खुश हूं, उसे स्मृति ईरानी से सीखना चाहिए'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।