Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Rupali Ganguly से लड़ाई के चक्कर में Sudhanshu Pandey ने छोड़ा 'अनुपमा'? वनराज ने बता दिया सच

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 09:51 AM (IST)

    Sudhanshu Pandey ने अनुपमा को अलविदा कह दिया है। शो छोड़ने के बाद से ही चर्चा हो रही थी कि सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की वजह से ...और पढ़ें

    सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सुधांशु पांडे ने अनुपमा में निभाया था वनराज की भूमिका
    2. रुपाली गांगुली के ऑन-स्क्रीन पति बने थे सुधांशु पांडे
    3. सेट पर सुधांशु और रुपाली के बीच अनबन की थीं अफवाहें

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा (Anupamaa) सीरियल में वनराज की भूमिका सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) निभा रहे थे। ग्रे कैरेक्टर में सुधांशु की भूमिका को खूब पसंद किया गया। मगर अब वह इस कैरेक्टर में नहीं दिखाई देंगे। हाल ही में, उन्होंने हिट सीरियल को छोड़ने की अनाउंसमेंट की।

    सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन पर ही अनुपमा को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारी मन से फैंस को शो छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके कैरेक्टर को अगर फैंस ने नापसंद न किया होता तो उन्हें बुरा लगता कि वह अपना काम सही से नहीं कर पा रहे हैं।

    अनबन की खबरों पर बोले सुधांशु पांडे

    सुधांशु पांडे के अनुपमा छोड़ने के बाद से ही खबरें आ रही थीं कि सेट पर को-स्टार रुपाली गांगुली के साथ अनबन की वजह से उन्होंने शो से किनारा किया है। अब खुद सुधांशु ने रुपाली के साथ झगड़े की खबरों को फुलस्टॉप किया है।

    इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में अभिनेता ने कहा, "वास्तव में यह सब चीजें होती हैं, खाली दिमाग की वजह से होती हैं। यह अफवाहें कहां से आती हैं? मुझे समझ नहीं आता है। इसका कोई वजूद नहीं होता है। इन बातचीत में शामिल होना अपना समय बर्बाद करने जैसा है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने का कोई मतलब नहीं है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अगर कोई बुरा बर्ताव करे तो', Sudhanshu Pandey के साथ झगड़े की खबरों के बीच Rupali Ganguly ने किया पोस्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

    क्या मेकर्स से हुई अनबन?

    सुधांशु पांडे ने अनुपमा से किनारा करने के तुरंत बाद ही शो के निर्माता राजन शाही को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद एक और अफवाहों को हवा मिल गई। सोशल मीडिया पर रुपाली गांगुली के अलावा राजन शाही से भी सुधांशु पांडे के अनबन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, मेकर्स या स्टार्स में से किसी ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

    फिलहाल, अनुपमा में सुधांशु की जगह मेकर्स नया वनराज लाएंगे या उनके किरदार को खत्म कर देंगे, इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- Anupamaa से सुधांशु पांडे की Exit के बाद मेकर्स को मिला नया वनराज, 'दिल मिल गए' एक्टर ने किया रिप्लेस