विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui के बाद 'बिग बॉस 17' के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की सरेआम हुई कुटाई, वीडियो देख यकीन करना मुश्किल

Published: Thu, 18 Apr 2024 12:47 PM (IST)

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी से लेकर ...और पढ़ें

'बिग बॉस 17' के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की सरेआम हुई कुटाई, (X Image)
'बिग बॉस 17' के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की सरेआम हुई कुटाई, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स के दिन शायद खराब चल रहे हैं। शो के बाहर भी सेलेब्स कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी को लेकर खबर आई थी कि उनके ऊपर अंडे फेंके गए थे। वहीं, अब खबर आई है कि एक बिग बॉस 17 के एक और कंटेस्टेंट की सरेआम कुटाई कर दी गई है।

बिग बॉस 17 के घर में कई पॉपुलर चेहरे शामिल हुए थे। इनमें एक थे यूके राइडर यानी अनुराग डोभाल। शो में उन्होंने कंटेस्टेंट्स से ज्यादा बिग बॉस से पंगा लिया। हालांकि, उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Isha Malviya और Samarth Jurel का आखिरकार खत्म हुआ रिश्ता, सच हुई 'बिग बॉस 17' फेम Abhishek Kumar की भविष्यवाणी

बढ़ी अनुराग की मुश्किलें

बिग बॉस 17 के घर में अनुराग डोभाल का सफर काफी मुश्किल रहा था। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने मेकर्स पर बदसलूकी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि, शो खत्म हो गया है और सभी कंटेस्टेंट्स अपनी- अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन अनुराग डोभाल के लिए मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।

दिल्ली में अनुराग की पिटाई

अनुराग डोभाल का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अनुराग डोभाल कार के अंदर बैठे हुए और बाहर भारी भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। इस अफरा-तफरी में अनुराग डोभाल अपने ड्राइवर को तुरंत गाड़ी स्टार्ट करके चलने के लिए कह रहे हैं और बेहद परेशान दिख रह हैं। वीडियो को दिल्ली का बताया जा रहा है। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले फैन पेज द खबरी ने अनुराग डोभाल का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गई कि दिल्ली में अनुराग डोभाल की कुटाई कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की पत्नी नए सीजन में मचाएंगी तहलका? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिग बॉस फैंस ने किया रिएक्ट

अनुराग डोभाल की पिटाई वाली खबर को लेकर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स में दावा किया गया। आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है। वीडियो पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स भी किए हैं। कुछ लोगों ने अपनी तरफ से कन्फर्म किया कि दिल्ली में अनुराग डोभाल के पिटाई की खबर सही है। वहीं, कुछ यूजर्स ने राइडर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुनव्वर फारूकी पर अंडे फेंकने वाली घटना पर उन्होंने खूब मजाक किया था। अब उनके साथ खुद ऐसा हो गया। करनी का फल मिला है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।