Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Archana Gautam की मां हॉस्पिटल में एडमिट, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, बोलीं- 'मैं आपका इंतजार कर रही'

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 06:22 PM (IST)

    Archana Gautam की मां अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक भावुक पोस्ट करके अपनी मां के ठीक होने की कामना की है। साथ ही अप ...और पढ़ें

    अर्चना गौतम की मां अस्पताल में हुईं भर्ती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अर्चना गौतम की मां अस्पताल में हुईं भर्ती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अर्चना गौतम की मां अस्पताल में हुईं भर्ती
    2. मां को अस्पताल में देख भावुक हुईं अर्चना गौतम
    3. अर्चना गौतम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 16' से पॉपुलर हुईं जानी-मानी अभिनेत्री अर्चना गौतम (Archana Gautam) इस वक्त एक बुरे फेज से गुजर रही हैं। अभिनेत्री की मां अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

    अर्चना गौतम अपनी मां के बहुत करीब हैं। कई बार वह खुलेआम कह चुकी हैं कि अगर उनकी मां नहीं होतीं तो शायद वह करियर में यहां तक नहीं पहुंच पातीं। मां ने अभिनेत्री का हर कदम पर साथ दिया। हाल ही में, अभिनेत्री की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे वह बहुत तकलीफ में हैं।

    अस्पताल में भर्ती हुईं अर्चना गौतम की मां

    अर्चना गौतम ने अपनी मां के अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी मां अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं। अर्चना ने तस्वीर के साथ लिखा, "जल्दी से ठीक हो जाओ मम्मी प्लीज। मैं आपका इंतजार कर रही हूं।"

    Archana Gautam Mother Hospitalized

    यह भी पढ़ें- Archana Gautam House: पूरा हुआ अर्चना गौतम का सपना, मुंबई में खरीदा पहला आलीशान घर, वीडियो किया शेयर

    अर्चना गौतम ने किया फैंस को धन्यवाद

    खतरों के खिलाड़ी फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया है और मां के लिए दुआ करने वाले फैंस को धन्यवाद किया। पोस्ट में अर्चना गौतम ने लिखा, "प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरी मां को होश आ गया है। एक हफ्ते के अंदर वह बिल्कुल ठीक हो जाएंगी।"

    खबरें और भी

    archana gautam

    अर्चना गौतम की मां को क्या हुआ है, अभी तक अभिनेत्री ने इसकी जानकारी नहीं दी है। 

    बिग बॉस से अर्चना गौतम की लगी लॉटरी

    अर्चना गौतम जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अभिनेत्री कांग्रेस से भी जुड़ी रहीं। हालांकि, एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी सलमान खान के शो बिग बॉस 16 से मिली। शो में वह एंटरटेनमेंट की क्वीन थीं। वह टॉप 5 में शामिल रहीं। मगर ट्रॉफी नहीं जीत पाईं। वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी नजर आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर फूटा अर्चना गौतम का गुस्सा, एक्ट्रेस ने किया उनके झूठ का पर्दाफाश, चौंके यूजर्स