यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवीं बार बनेंगे पिता? दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने दिया सौतन को सरप्राइज
यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस के साथ वह वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अपडेट सामने आया है कि अरमान मलिक पां ...और पढ़ें

HighLights
- अरमान मलिक क्या पांचवीं बार बनेंगे पिता
- यूट्यूबर की दूसरी वाइफ ने दिखाया प्रेग्नेंसी टेस्ट
- पहली पत्नी ने कैसा दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर अरमान मलिक अपने व्लॉग के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, कुछ हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आ चुके हैं। दो पत्नियों के साथ रहने वाले अरमान को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन उनके फैंस की संख्या भी कम नहीं हैं, जो उनकी लेटेस्ट वीडियो पर प्यार लुटाते हैं। अब हालिया व्लॉग में कृतिका मलिक ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि क्या पांचवीं बार अरमान मलिक पिता बनेंगे।
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नी के साथ पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुके हैं। इसमें उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा जरूर हुआ है। रियलिटी शो के दौरान भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस बीच अब यूट्यूबर अपनी दूसरी पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अरमान को फॉलो करने वाले जानते हैं कि उनकी हर बात में ट्विस्ट मिलता है। इस बार उनकी पूरी वीडियो को देखने के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ।
क्या सच में पिता बनेंगे अरमान मलिक?
अरमान मलिक प्रैंक वीडियो बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ मिलकर वीडियो बनाई, जो एक प्रैंक वीडियो है। इसमें अरमान के कहने पर कृतिका ने कैमरे के सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, जो पॉजिटीव आया। हालांकि, यह सच नहीं है क्योंकि वह मिलकर अपनी पहली पत्नी को हैरान करने के लिए एक प्रैंक कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- Armaan Malik-कृतिका के बेटे को हुई गंभीर बीमारी, पहली पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं- 'बच्चों को बद्दुआ...'

Photo Credit- Instagram
व्लॉग देखने के बाद साफ हो गया कि अरमान मलिक की वाइफ कृतिका प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि उन्होंने पति के साथ मिलकर प्रैंक किया था। बता दें कि वीडियो में कृतिका ने प्रेग्नेंसी किट दिखाई थी, वह इस बार की नहीं थी। दरअसल, यह कृतिका की पहली प्रेग्नेंसी की किट थी। शुरुआथ में व्लॉग देखने के बाद फैंस हैरान हो गएस, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो खत्म होने की ओर बढ़ी, तो पता चला की यह सच्चाई नहीं है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
यूट्यूबर अरमान मलिक के कितने बच्चे हैं?
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक से उनका एक बेटा चिरायु है। वहीं, जब कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हुई थी, उस समय पायल ने एक बेटी को जन्म दिया था। उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक साथ एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। कुल मिलाकर अरमान चार बच्चों के पिता है।