यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति ने पहनाया मंगलसूत्र, भर आईं Arti Singh की आंखें, दिल को छू जाएगा शादी का ये इमोशनल वीडियो
टीवी एक्ट्रेस Arti Singh इस वक्त अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। देर रात मुंबई में आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं ...और पढ़ें

HighLights
- आरती सिंह ने दीपक चौहान संग रचाई संग
- वेडिंग के दिन इमोशनल हो गईं आरती सिंह
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) की भांजी और टीवी अदाकारा आरती सिंह का नाम इस समय लाइमलाइट में बना हुआ है। बीती रात आरती ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचा कर अपने जीवन की नई पारी का आगाज किया है। सोशल मीडिया पर दीपक और आरती की वेडिंग फोटोज और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिनको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
इस बीच आरती सिंह (Arti Singh) का एक ऐसा अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शादी के दिन बेहद इमोशनल होती नजर आई हैं। उनका ये लेटेस्ट वीडियो आपके दिल को भी पिघला देगा।
शादी के दिन इमोशनल हुईं आरती सिंह
अक्सर देखा जाता है कि शादी जैसे जिंदगी के सबसे खास दिन लड़कियां भावनाओं में विभोर हो जाती हैं। ठीक ऐसा ही कुछ आरती सिंह के साथ हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरती के पति दीपक चौहान उनके गले में मंगलसूत्र बांध रहे हैं।

इस खास पल का अनुभव करते हुए आरती सिंह इमोशनल हो जाती हैं और अपने आंसूओं पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। उनके हसबैंड दीपक उनको बाद में चुप कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो आरती सिंह का ये वीडियो दिल को आसानी से छू जाएगा।
View this post on Instagram
आलम ये है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह का ये वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

खबरें और भी
भांजी की शादी में पहुंचे गोविंदा
लंबे वक्त से गोविंदा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच विवाद पनपा हुआ था। लेकिन अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल होकर गोविंदा ने इस विवाद को खत्म कर दिया है।

शादी में शामिल होने के साथ-साथ गोविंदा ने आरती और दीपक को आशीर्वाद भी दिया है। सिर्फ गोविंदा ही नहीं आरती की वेडिंग में करण सिंह ग्रोवर, विपाशा बसु और प्रियंका चाहर चौधरी जैसे तमाम सेलेब्स बतौर गेस्ट पहुंचे हैं।