Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सजकर तैयार हुआ Arti Singh का घर, 10 दिन बाद ब्वॉयफ्रेंड Dipak Chauhan संग लेंगी सात फेरे

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 03:34 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान (Dipak Chauhan) से शादी कर ...और पढ़ें

    Arti Singh And Dipak Chauhan Wedding (Photo Instagram)
    Arti Singh And Dipak Chauhan Wedding (Photo Instagram)

    HighLights

    1. आरती सिंह की होने वाली है शादी
    2. दीपक चौहान से शादी करने जा रही है आरती सिंह
    3. आरती के घर शादी की तैयारी शुरू हुई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arti Singh Wedding: रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने छोटे पर्दे पर कई शोज में काम किया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आरती ने 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन असल पहचान उन्हें सलमान खान के शो से मिली थी।

    इस वक्त अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। जी हां, आरती सात फेरे में बंधने वाली हैं, जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है। आरती ने अपने घर की एक फोटो शेयर की है, जिसे शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    यह भी पढ़ें- शादी से पहले Arti Singh ने होने वाले पति पर तानी 'बंदूक'! माता की चौकी से एक्ट्रेस ने दिखाईं झलकियां

    आरती ने दिखाई घर की एक झलक

    आरती सिंह (Arti Singh) अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान (Dipak Chauhan) को अपना हमसफर बनाने जा रही हैं, जिसका खुलासा उन्होंने इसी साल किया था। आरती के घर शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

    मंगलवार 16 अप्रैल को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर घर की एक झलक शेयर की है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर में अभिनेत्री का घर लाइट्स से सजा हुआ दिखाई दे रहा है।

    खबरें और भी

    इस दिन होगी शादी 

    आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चोहान संग सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में 23 अप्रैल से शुरू होंगी। इसमें मेहंदी सेरेमनी, हल्दी और संगीत सेरेमनी शामिल होंगी। 

    कैसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी

    एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मैं और दीपिक एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए मिले थे। यह बिल्कुल अरेंज मैरिज है। पिछले साल जुलाई में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसी साल न्यू ईयर के मौके पर दीपक ने आरती को शादी के लिए प्रपोज किया था और 10 दिन बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 39 साल की एक्ट्रेस शादी से पहले 'होने वाले पति' की बाहों में हुईं रोमांटिक, इस दिन लेंगी सात फेरे