यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arti Singh ने दिखाई पहली रसोई की झलक, ससुराल में एक्ट्रेस ने बनाई ये डिश, लाल सूट में लगीं बला की खूबसूरत
टेलीविजन इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ धूमधाम से शादी की। उनकी वेडिंग काफी सुर्खियों में रही। इसकी एक वजह गोविंदा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Sigh) की शादी खूब चर्चा में रही। इस शादी में गोविंदा की शिरकत ने रौनक और बढ़ा दी। आरती ने एक लंबे गैप के बाद शादी की, मगर उनकी वेडिंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी से कम नहीं रही।
चर्चा में रही आरती सिंह की शादी
आरती सिंह ने टेलीविजन की दुनिया में खूब नाम कमाया है। गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बहन होने के बाद भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। आरती की शादी के साथ ही ससुराल से आई उनकी फोटो भी खूब वायरल हो रही है, जहां उनका ग्रैंड अंदाज में स्वागत हुआ है।
आरती ने दिखाई पहली रसोई की झलक
आरती लगातार अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले अपनी फर्स्ट नाइट की एक फोटो दिखाई थी, जिसमें वह बालकनी में बैठे पोज दे रही थीं। अब उन्होंने अपनी पहली रसोई की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
आरती सिंह ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग सात फेरे लिए थे। दोनों ने एक दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। वेडिंग के बाद अब आरती इस बात को लेकर फैंस में तारीफें बटोर रही हैं कि अपनी पहली रसोई में उन्होंने क्या बनाया।
खबरें और भी
रेड सूट में किलर लगीं आरती
आरती सिंह ने रेड कलर का सूट पहने अपनी पहली रसोई की शुरुआत की। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर।' फैंस को किचन से एक्ट्रेस की तस्वीरें काफी पसंद आई हैं।
इन सीरियल्स का हिस्सा रही हैं आरती
आरती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'मायका', 'वारिस', 'श्रावणी' जैसे कई शो में काम किया है।
यह भी पढ़ें: Arti Singh का ससुराल में हुआ जोरदार स्वागत, दीपक चौहान का घर देख रह जाएंगे दंग ?