Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद कर नम हुईं बहन आशा भोसले की आंखें, कहा-दीदी हमेशा मेरे साथ हैं

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 20 Apr 2022 08:09 AM (GMT+05:30)

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। उनके सुरीली आवाज ने लोगों का खूब दिल जीता। अब हाल ही में जीटीवी के शो डांस इंडिया डांस ...और पढ़ें

    asha bhosle gets emotional to remember lata mangeshkar on zee tv reality show did little master. Photo Credit- Instagram
    asha bhosle gets emotional to remember lata mangeshkar on zee tv reality show did little master. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। लता मंगेशकर के निधन के हर किसी को अन्दर से झकझोर दिया था। 6 फरवरी 2022 को उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा था कि लता दीदी अब हमारे बीच नहीं रहीं। हाल ही में इंडियन सिनेमा की सुर-सम्राज्ञी लता मंगेशकर को जी टीवी के डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस खास एपिसोड में खास मेहमान बनकर पहुंची दिग्गज सिंगर और लता ताई की छोटी बहन आशा भोसले।

    लता मंगेशकर को याद करके आशा भोंसले की आंखों में आए आंसू

    जीटीवी ने हाल ही में डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' का एक नया प्रोमो शेयर किया। इस प्रोमो में खास मेहमान बनकर आशा भोसले, जिन्होंने शो में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही अपनी कुछ पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा किया। इस प्रोमो में आशा भोसले दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ कंटेस्टेंट ने अपने डांस के जरिए लता दीदी को याद किया, जिसे देखकर आशा भोसले की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने अपने आंसू पोछते हुए कहा, 'मेरी दीदी गई है अभी, लेकिन वह हमेशा मेरे साथ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ZEE TV (@zeetv)

    मौनी रॉय की आंखों से गिर पड़े आंसू

    दो बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले की कहानी को कंटेस्टेंट की डांस परफॉर्मेंस के जरिए देखकर और आशा भोसले की आंखों में आंसू देखकर शो की जज मौनी रॉय भी रो पड़ीं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए जीटीवी ने कैप्शन में लिखा, 'डीआईडी लिटिल मास्टर के मंच पर होगी एक ऐतिहासिक शाम, जहां आशा भोसले जी की मौजूदगी में डांस के जरिए किया जाएगा लता मंगेशकर जी को याद'। यह एपिसोड 23 अप्रैल को रात 9 बजे प्रसारित होगा। मौनी रॉय के अलावा इस शो को सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा जज कर रहे हैं, तो वही जय भानुशाली शो के होस्ट हैं।

    92 वर्ष की उम्र में लता मंगेशकर का हुआ था निधन

    92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उस दौरान उनकी तबीयत में सुधार आया था, लेकिन 5 फरवरी को अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। लेकिन 6 फरवरी को उनके निधन की खबर ने सभी को अवाक छोड़ दिया था।

    खबरें और भी