Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashneer Grover meets Sunil Grover: अशनीर ग्रोवर के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, फैंस ने लिखा, 'कैसा लगा मेरा मजाक'

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 06:42 PM (IST)

    Ashneer Grover meets Sunil Grover अशनीर ग्रोवर ने एक फोटो शेयर की हैl इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखाजा सकता हैl अशनीर ग्रोवर शार्क टैं ...और पढ़ें

    Ashneer Grover meets Sunil Grover: अशनीर ग्रोवर और सुनील ग्रोवर को साथ देखा गया हैl
    Ashneer Grover meets Sunil Grover: अशनीर ग्रोवर और सुनील ग्रोवर को साथ देखा गया हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Ashneer Grover meets Sunil Grover: अशनीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की हैl इसमें सुनील ग्रोवर को अशनीर ग्रोवर के साथ तस्वीर लेते हुए देखा जा सकता हैl दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैंl अशनीर ग्रोवर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'टीवी के दो सबसे एंटरटेनिंग ग्रोवरl' इसके अलावा उन्होंने इसे सुनील ग्रोवर को भी टैग किया हैl

    यह भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh Pics: फातिमा सना शेख ने सैम बहादुर के को-स्टार विक्की कौशल के साथ की मस्ती, देखें तस्वीरें

    अशनीर ग्रोवर की तस्वीर को 61 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं

    अशनीर ग्रोवर की तस्वीर को 61 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैंl वहीं इस पर 240 कमेंट्स किए गए हैंl एक ने लिखा है, 'यह सब दोगलापन हैl' एक ने लिखा है, '40k वाली टी-शर्ट राहुल से कंपटीशनl' एक ने लिखा है, 'आपको कॉमेडी शो करना चाहिएl' एक ने लिखा है, 'जब मोस्ट इंटेलिजेंट और मोस्ट एंटरटेनिंग एक दूसरे से मिलेl' एक ने लिखा है, 'कैसा लगा मेरा मजाकl' एक ने लिखा है, ;जब ग्रोवर ग्रोवर से मिलाl' एक ने लिखा है, 'दो ग्रोवर एक हंसाता है तो दूसरा खड़काता हैl'

    यह भी पढ़ें: KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हाउसवाइफ करेगी साढ़े 7 करोड़ रुपये के प्रश्न का सामना, कही ये बात

    द शार्क टैंक इंडिया में अशनीर ग्रोवर को जज की भूमिका निभाते हैं

    गौरतलब है कि द शार्क टैंक इंडिया में अशनीर ग्रोवर को जज की भूमिका निभाते हैंl द शार्क टैंक इंडिया एक कैपिटल इन्वेस्टमेंट शो है, जिसमें आईडियाज पर पैसा लगाया जाता हैl अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के अगले सीजन में बतौर जज नजर आ सकते हैंl इस शो में उनके अलावा और भी कई को जज हैंl

    सुनील ग्रोवर कई शो में कॉमेडी कर चुके हैं

    वहीं सुनील ग्रोवर कॉमेडियन हैl वह कई शो और फिल्मों में कॉमेडी कर चुके हैंl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl दोनों काफी लोकप्रिय हैl सुनील ग्रोवर जल्द कई फिल्मों में भी नजर आने वाले हैंl वह फिल्म भारत में सलमान खान के साथ नजर आए थेl इसके अलावा उन्होंने तांडव वेब सीरीज में भी काम किया थाl उनकी भूमिकाएं काफी मजेदार होती हैl 

    खबरें और भी