यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने आसिम रियाज? फैंस बोले- आखिर किस बात का इतना घमंड
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। शो को शुरू हुए अभी दो ही दिन बीते हैं और पॉपुलर कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) का सफर लग ...और पढ़ें

HighLights
- पॉपुलर पर्सनालिटी हैं आसिम रियाज
- आसिम ने गुस्से में छोड़ा खतरों के खिलाड़ी
- फैंस ने आसिम के बिहेवियर पर किया कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'खतरों के खिलाड़ी 14' शुरू हो चुका है। इस सीजन में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज भी रोहित शेट्टी के शो के पार्टिसिपेंट हैं। जब उनके इस शो से जुड़ने की खबर आई थी, तब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। हालांकि, पहला एपिसोड देखने के बाद फैंस की खुशी को गम में बदलते देर नहीं लगी।
खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर हुए आसिम रियाज?
खतरों के खिलाड़ी 14 के शुरुआती एपिसोड में ही आसिम रियाज (Asim Riaz) की अभिषेक कुमार से बहस हो गई। इस बीच आसिम ने अपनी रुतबे का धौंस दिखाकर ये तक कह दिया कि वह इस शो में फैंस के लिए आए हैं। उनके पास पैस बहुत है और वह हर छह महीने में कार बदलते हैं। आसिम की बदतमीजी के कारण रोहित शेट्टी ने उन्हें शो से बाहर जाने का हुक्म दिया।
आसिम के बिहेवियर पर उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ लगाई है। वहीं, कुछ का मानना है कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने आसिम को उकसाया, जिसके बाद वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स ने आसिम के एरोगेंट बिहेवियर पर कमेंट किया है।
#KhatronKeKhiladi14 gonna be remember for Sigma Asim Riaz who destroyed bullies & left show for the good.#RohitShetty & @ColorsTV playing victim card by releasing edited version. We all know the truth.#AsimRiaz #AsimSquad #TeamAsimRiaz pic.twitter.com/d1HKWkwq3H
— 𝗧𝗲𝗮𝗺 𝗔𝘀𝗶𝗺 𝗥𝗶𝗮𝘇 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 🦁 (@TeamAsimRiaz_) July 29, 2024
फैंस ने लगाई लताड़
एक यूजर ने लिखा, 'जोकर आसिम और जोकर उसके फैंस, जो अभी भी ब्लाइंड बन कर इसके एटीट्यूड और बिहेवियर को डिफेंड और जस्टिफाई कर रहे।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'इसके ओवरकॉन्फिडेंस ने इसे बाहर फेंका है। ये सोचता है कि ये अभी भी बिग बॉस में ही है।'

खबरें और भी
एक यूजर ने आसिम के गाड़ी बदलने वाले कमेंट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'छह महीने में चार गाड़ी बदलता हूं। वो सब कहां रखी है। इतना घमंड आखिर किस बात का।'
यह भी पढ़ें: KKK 14: पहले स्टंट का विनर बना ये कंटेस्टेंट, लेकिन सोशल मीडिया पर उड़ गई खिल्ली, सुमोना को मिला फियर फंदा