Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asim-Himanshi: फिर एक हुए आसिम और हिमांशी, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर लिखा- कौन बोला कि ब्रेकअप हो गया

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 23 May 2023 04:31 PM (IST)

    Asim Riaz And Himanshi Khurana आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर एक हो गए है। दरअसल पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आ रह ...और पढ़ें

    Asim Riaz And Himanshi Khurana, Photo Credit Instagram
    Asim Riaz And Himanshi Khurana, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Asim Riaz And Himanshi Khurana: शो 'बिग बॉस 13' की मोस्ट फेवरेट जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। इतना ही नहीं कहा गया था कि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो में भी कर दिया, लेकिन अब इन खबरों पर खुद आसिम ने चुप्पी तोड़ी है।

    क्या सच में आसिम-हिमांशी हुए थे अलग?

    एक्टर ने लंबे समय बाद गर्लफ्रेंड हिमांशी संग अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन लोगों की बोलती बंद कर दी है, जो इस कपल के ब्रेकअप की बाते कर रहे थे। आसिम ने अपने इंस्टाग्राम पर हिमांशी खुराना के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए आसिम ने कैप्शन में लिखा, 'कौन बोला कि ब्रेकअप हो गया दोनों का? यहां देखो साथ में तो हैं।'

    दोनों को साथ देख फैंस हुए खुश

    आसिम के इस पोस्ट के बाद अब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक फैन ने लिखा, 'ये फोटो बेस्ट रिप्लाई है उन हेटर्स को जो इनके ब्रेकअप की झूठी खबर फैला रहे थे।' दूसरे ने लिखा, 'चलो अच्छा हुआ कि आपने सारा कंफ्यूजन दूर कर दिया।' तीसरे ने लिखा, तुम साथ में अच्छे लगते हो। एक ने लिखा, मैं सच में तुम्हें साथ देखकर बहुत खुश हूं... कुछ लोग ब्रेकअप बोल रहे थे। मैं इस तरह की खबरों से बहुत परेशान था।

    फिर एक हुए आसिम-हिमांशी ?

    बता दें, आसिम ने 10 महीने पहले हिमांशी संग अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। कहा जा रहा था कि कई महीनों से हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों अपने सोशल मीडिया पर दुख भरे पोस्ट करते दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। ऐसे में फैंस को लग रहा था कि हिमांशी और आसिम का ब्रेकअप हो गया है।

    खबरें और भी