Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: बिग बॉस में हुई ज्योतिष की एंट्री, फिनाले से पहले बताया किस कंटेस्टेंट की चमकने वाली है किस्मत

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 02:22 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस फाइनल एपिसोड से थोड़ी ही दूरी पर है। शो को खत्म होने में 23 दिन रह गए हैं। ऐसे वक्त में ज्योतिषी ने एंट्री लेकर यह बताया है कि कि ...और पढ़ें

    File Photo of Archana Gautam, Shiv Thakare, MC Stan and Shalin Bhanot
    File Photo of Archana Gautam, Shiv Thakare, MC Stan and Shalin Bhanot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: फरवरी में बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के फाइनल एपिसोड को आने में कम दिनों का समय बचा है। ऐसे में फाइनल राउंड तक पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंटस एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) में से किसी एक के यह शो जीतने की चर्चा है।

    बिग बॉस 16 कौन जीतेगा यह तो आने वाले दिन में पता लगेगा। लेकिन कंटेस्टेंट्स का आगे का क्या भविष्य होगा, इसका खुलासा करने के लिए शो में ज्योतिष की एंट्री होने वाली है। जी हां, कंटेस्टेंट्स के लिए गेम को और मजेदार बनाने के लिए बिग बॉस हाउस में ज्योतिष की एंट्री होगी। यह शो में आने के साथ-साथ हर कंटेस्टेंट का चेहरा पड़कर उनको परखेंगे।

    2026 में राज करेगा यह कंटेस्टेंट!

    मिस्टर खबरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एस्ट्रोलॉजर सॉरिश शर्मा बिग बॉस में एंट्री लेने वाले हैं। वह सभी कंटेस्टेंट्स का चेहरा पढ़कर बताएंगे कि किसका अच्छा समय चल रहा है और किसका आने वाला समय कैसा होगा। उन्होंने अर्चना के लिए प्रेडक्ट किया कि साल 2026 उनके लिए बहुत अच्छा होने वाला है। उनका बड़बोलापन और स्ट्रॉन्ग इंट्यूशन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

    शालीन की शुरू हुई साढ़े साती

    एस्ट्रोलॉजर सॉरिश शर्मा ने शालीन भनोट के चेहरे को पढ़कर बताया कि उनकी साढ़े साती शुरू हो गई है।

    टीना ने खोले शालीन के सीक्रेट्स

    बीते एपिसोड में देखा गया कि टीना दत्ता ने शालीन भनोट को लेकर कुछ डर्टी सीक्रेट्स का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) जब भी बाथरूम में होती थीं, तब शालीन बिना दरवाजा खटखटाए दो बार वॉशरूम में गए। सौंदर्या का कैमरा बाहर होता था, तब भी शालीन वॉशरूम में जाते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pathaan Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'पठान' ने पार किया पांच करोड़ का आंकड़ा, अब तक बिक गई इतनी टिकट

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस ने पलटा गेम और कट गया इस मशहूर कंटेस्टेंट का पत्ता, फिनाले रेस से बाहर हो गया यह खिलाड़ी