Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes Film Festival में जारी हुआ Avneet Kaur की फिल्म 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर, अब इस एक्टर संग फरमाया इश्क

    Updated: Thu, 23 May 2024 02:43 PM (IST)

    टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अवनीत कौर इन दिनों बड़े पर्दे पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने साल 2023 में टीकू वेड्स शेरू (Ti ...और पढ़ें

    Avneet Kaur Film Love in Vietnam (Photo Credit Instagram)
    Avneet Kaur Film Love in Vietnam (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. 'लव इन वियतनाम' फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
    2. अवनीत कौर की होगी ये दूसरी फिल्म
    3. कान्स में हुआ 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर रिलीज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) संग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru)' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) इन दिनों बेहद खुश हैं।

    अभिनेत्री की इस खुशी का कारण है कि उनकी आने वाली फिल्म 'लव इन वियतनाम' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। ये पोस्टर कान्स फिल्म फेस्टिवल के 77वें इवेंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी एक अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    यह भी पढ़ें- इस हसीना को बांहों में भर रोमांस फरमाते दिखे Munawar Faruqui, यूजर्स बोले- किस्मत हो तो मुन्ना जैसी

    'लव इन वियतनाम' का पोस्टर 

    अवनीत कौर  (Avneet Kaur) ने अपने करियर की शुरुआत बेहद ही छोटी उम्र में कर दी थी। अभिनेत्री ने अपना एक्टिंग टीवी शोज से शुरू किया और आज इंटरनेशल स्टार्स के साथ काम करती नजर आ रही हैं।  'लव इन वियतनाम' पिछले लंबे वक्त से चर्चा में है। इसमें अभिनेता शांतनु माहेश्वरी भी नजर आने वाले हैं।

    एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कान्स में '#LoveInVietnam' का फर्स्ट लुक लॉन्च करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह पहला भारत-वियतनाम सहयोग है और इसे आपके साथ साझा करने में मुझे अधिक खुशी हो रही है। 

    फिल्म में ये स्टार्स आएंगे नजर  

    इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर के अलावा वियतनाम की अभिनेत्री खा नगन समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है। बता दें कि 'लव इन वियतनाम' 'मैडोना इन ए फण ओमंग कुमार कोट' किताब पर आधारित है। फिल्म का निर्माण अभिषेक अंकुर, कैन राहुल बाली, तारिक खान और जेबा साजिद ने किया है।

    खबरें और भी

    अवनीत का एक्टिंग करियर

    अवनीत कौर ने अलादीन नाम तो सुना होगा, सावित्री एक प्रेम कहानी और मेरी मां जैसे टीवी शोज में काम किया है। इसके बाद वह साल 2023  में 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आई थी। 

    यह भी पढ़ें- Avneet Kaur Birthday: महज 22 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अवनीत कौर, महंगी कारों की लगी है लम्बी लाइन