यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayesha Khan संग बढ़ेंगी अभिषेक कुमार की नजदीकियां, नए प्रोजेक्ट से लीक हुई दोनों की तस्वीरें
बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर- अप अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में मनारा चोपड़ा संग उनका म्यूजिक ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक कुमार, बिग बॉस 17 के ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो शो हारकर भी हीरो बन गए हैं। लगातार नए- नए प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्टर बिजी चल रहे हैं। बिग बॉस से बाहर निकलते ही मनारा चोपड़ा के साथ उन्हें म्यूजिक वीडियो का ऑफर मिला। वहीं, अब शो की दूसरी हसीना आयशा खान के साथ वो रोमांस करने वाले हैं।
अभिषेक कुमार की चार्मिंग पर्सनैलिटी और गुड लुक्स उनके फैंस में इजाफा कर रहा है। एक्टर के पिछले म्यूजिक वीडियो सांवरे को काफी पसंद किया गया। वहीं, अब फैंस उनके दूसरे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के साथ थिरकीं अंबानी बहू राधिका मर्चेंट, प्री-वेडिंग से सामने आया दोनों का मस्ती भरा वीडियो
जोर-शोर से चल रही शूटिंग
अभिषेक कुमार ने मनारा चोपड़ा के बाद सांवरे को आयशा खान के साथ रिक्रिएट किया था। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री आग लगा देने वाली थी। ऐसे में अब दोनों साथ में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल अभिषेक कुमार और आयशा खान अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है।
लीक हुई आयशा और अभिषेक की फोटो
अभिषेक कुमार और आयशा खान इन दिनों गोवा में हैं। जहां, से उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। वहीं, अब म्यूजिक वीडियो के सेट से सामने आई उनकी तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा बटोर रही हैं। फोटो में आयशा को इम्प्रेस करने की बजाय अभिषेक उन्हें तंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
आयशा के पीछे पड़े अभिषेक
अभिषेक कुमार और आयशा खान की तीन तस्वीरें उनके म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से लीक हुई है। पहली फोटो में एक्टर आयशा के पीछे खड़े उन्हें परेशान करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोस्तों के साथ मिलकर एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में परेशान आयशा रोते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन अभिषेक फिर भी उनका पीछे छोड़ते हुए नहीं दिख रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फैमिली के लिए नहीं रहेगा Kapil Sharma का नेटफ्लिक्स शो, कॉमेडियन सुनील पाल ने इस वजह से उठाई बंद करने की मांग

कब रिलीज होगा म्यूजिक वीडियो
अभिषेक कुमार और आयशा खान के इस प्रोजेक्ट का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं शेयर की गई है, लेकिन शूटिंग की स्पीड देखकर इतना तो कहा जा सकता है, इनका म्यजूकि वीडियो जल्द रिलीज होगा।