विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी का सच बताने आ रही है ये कंटेस्टेंट, धोखेबाजी का लगाया आरोप, कहा- शादी का वादा कर...

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 16 Dec 2023 01:33 PM (IST)

Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बीते कुछ हफ्तों में कई वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिली ...और पढ़ें

File Photo of Munawar Faruqui and Ayesha Khan
File Photo of Munawar Faruqui and Ayesha Khan

HighLights

  1. बिग बॉस 17 में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री
  2. मुनव्वर फारुकी की पोल खोलने आ रही हैं आयशा खान
  3. मेकर्स ने जारी किया शो का नया प्रोमो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस बार के वीकेंड का वार में ऑडियंस को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के बारे में वो बातें पता लग सकती हैं, जो उन्होंने अब तक न कहीं सुनीं, पढ़ी या देखी होंगी। इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी और ये कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के होश उड़ाने वाली है।

'बिग बॉस 17' में आयशा खान की एंट्री

मेकर्स ने नई वाइल्ड कार्ड का वीडियो अपलोड किया है। आयशा खान ने अपने एंट्री फोटोशूट में खुद का इंट्रोडक्शन देने के साथ ही मुनव्वर को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि आप सब मुझे आयशा खान के नाम से जानते हैं। शो में एक कंटेस्टेंट है मुनव्वर फारुकी। मेरी उसके साथ हिस्ट्री है। 

'मुनव्वर जैसा दिखाते हैं, वैसे हैं नहीं'

उन्होंने कहा, ''मुनव्वर जैसा दिखाते हैं, वैसे कहीं से भी नहीं है। शो में आप दिखाते हैं आप कमिटेड हैं।'' उन्होंने कहा कि मुनव्वर ने उन्हें आई लव यू कहा था और शादी करने की बात भी कही थी। गलतियों की माफी होती है, गुनाहों की नहीं। जब वह शो में जाएंगी, तो वह चाहेंगी कि मुनव्वर उनसे माफी मांगे।

मुनव्वर से की थी रिलेशन की पूछताछ

टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुनव्वर ने आयशा को बताया कि था उन्होंने नजीला से ब्रेकअप कर लिया है, जबकि ऐसा सच नहीं था। मुनव्वर ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में कास्ट करने की भी बात की थी, जो कि कभी हुआ ही नहीं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Captain: कैप्टन बने मुनव्वर फारुकी ने बांटी ड्यूटी, मनारा चोपड़ा को दी सबसे मजेदार जिम्मेदारी