Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 से बाहर होने के बाद आयशा खान का पहला पोस्ट, मुनव्वर को लेकर दी हिंट ! कहा- पिक्चर अभी बाकी है...

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 01:29 PM (IST)

    Bigg Boss 17 पिछले चार महीनों से फैंस का एंटरटेन कर रहा शो बिग बॉस 17 छोटे पर्दे पर अब सिर्फ कुछ दिन और टेलीकास्ट होगा। विनर बनने के लिए कंटेस्टेंट्स ...और पढ़ें

    आयशा खान और मुनव्वर फारुकी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आयशा खान और मुनव्वर फारुकी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में हुआ डबल एलिमिनेशन
    2. फिनालिस्ट बनने से चूकीं आयशा खान
    3. बिग बॉस 17 को मिले टॉप 7 कंटेस्टेंट्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अंतिम पड़ाव पर है। शो को खत्म होने में एक हफ्ते का समय बाकी है। ऐसे में बचे कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले की रेस का कॉम्पटीशन और तगड़ा हो गया है। आयशा खान (Ayesha Khan) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) शो से बाहर हो चुकी हैं। उनके जाने के बाद बिग बॉस को टॉप 7 मिल चुके हैं। उधर, घर से बेघर होने के बाद आयशा ने पहला पोस्ट शेयर किया है।

    बिग बॉस को मिले टॉप 7

    बिग बॉस के हालिया एपिसोड में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे सहित सभी एक दूसरे को लाइव रोस्ट करते नजर आए। इसके बाद ऑडियंस की लाइव वोटिंग हुई, जिसके चलते सबसे कम वोट मिलने पर आयशा खान को एविक्ट कर दिया गया। बिग बॉस 17 के इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवी का नाम भी आयशा के साथ शामिल था। आयशा के एविक्शन के बाद बिग बॉस ने डबल एविक्शन करते हुए ईशा मालवीय को भी बाहर कर दिया है। 

    एविक्शन के बाद आयशा का पहला पोस्ट वायरल

    एलिमिनेट होने के बाद आयशा खान ने पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मुश्किल भरी जर्नी रही, इमोशनल रोलर कोस्टर रहा, लेकिन आप लोगों ने मुझे जिस तरह से सपोर्ट किया और प्यार दिया, उससे मैं बहुत हैरान हूं। ये आपके सबके बिना बिल्कुल भी पॉसिबिल नहीं था। आपके प्यार के लिए आभारी और ऋणी हूं।'

    आयशा ने आगे एक शायरी भी लिखी, 'जिंदगी सौंप दी है आपके हाथों में, बस आपका प्यार चाहिए!!' इसी के साथ उन्होंने लास्ट में एक ऐसी बात लिखी, जिससे यूजर्स ने कयास लगाया है कि आने वाले दिनों में वह मुनव्वर को लेकर और भी खुलासे करने वाली हैं। आयशा ने लिखा, 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ग्रैंड फिनाले से पहले टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने बनाई जगह, ट्रॉफी के लिए कॉम्पटीशन जारी