Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Achhe Lagte Hain सीजन 4 का इस महीने होगा प्रीमियर, Harshad Chopda की पोस्ट से फैंस को मिला बड़ा हिंट

    Updated: Thu, 29 May 2025 02:30 PM (IST)

    हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी ने मार्च 2025 में बड़े अच्छे लगते हैं 4 के प्रोमो से प्रशंसकों को चौंका दिया था। इस जोड़ी को पहली बार स् ...और पढ़ें

    हर्षद चोपड़ा और शिवांगा जोशी साथ में (फोटो-एक्स)
    हर्षद चोपड़ा और शिवांगा जोशी साथ में (फोटो-एक्स)

    HighLights

    1. कब प्रीमियर होगा शो?
    2. हर्षद चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
    3. बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 में आएंगे नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से ये खबर आ रही थी कि हर्षद चोपड़ा और शिवांग जोशी को बड़े अच्छे लगते हैं 4 में लॉन्च किया जाएगा। इस पॉपुलर शो के सीजन 1 में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी नजर आई थी। इसके बाद सीजन 2 और 3 में इस सीरीज में नकुल मेहता और दिशा परमार मुख्य भूमिका में नजर आए।

    मार्च में जारी हुआ था शो का ट्रेलर

    हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ने मार्च 2025 में बड़े अच्छे लगते हैं 4 के प्रोमो से प्रशंसकों को चौंका दिया। एकता कपूर द्वारा निर्मित यह शो इस साल के मच अवेटेड टेलिविजन शोज में से एक है। इसके बाद दो महीने तक बड़े अच्छे लगते हैं 4 के प्रीमियर के बारे में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया।

    यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga: तेजस्वी-करण से हिना-रॉकी तक, कलर्स के रियलिटी शो में एक साथ दिखेंगे 10 कपल्स?

    किस दिन आएगा शो?

    लेकिन अब हर्षद के नए इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस कुछ डिकोड कर पा रहे हैं और रिलीज डेट को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं। फैंस का अनुमान है कि शो 4 जून 2025 को प्रसारित होगा। हर्षद ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ क्लोज-अप तस्वीरे शेयर कीं। कुछ फैंस उनकी नीली आंखों की प्रशंसा करने लगे तो, कुछ ने उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं 4 के लिए शुभकामनाएं भेजीं। उनके पोस्ट के कैप्शन में एक सीक्रेट नोट भी लिखा है जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे कि क्या उनका नया शो जून में प्रीमियर होने वाला है?

    फैंस ने लगा लिया अंदाजा

    हर्षद ने लिखा,"मई खत्म हो जाएगी,जून शुरू होगा। लेकिन जून शुरू हुए बिना खत्म नहीं होगा।" हर्षद द्वारा अपना पोस्ट शेयर करने के बाद, एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूज़र्स ने इसे डिकोड करने शुरू कर दिया। एक यूज़र ने लिखा,"हर्षद चोपड़ा, हे भगवान, शाम 6 बजे क्या अटैक हुआ। इंस्टा पर पोस्ट किया कैप्शन "मई खत्म हो जाएगी, जून शुरू हो जाएगा लेकिन जून शुरू हुए बिना खत्म नहीं होगा" शायद वो 16 जून से शुरू होने वाले प्रीमियल का हिंट दे रहे। लेंस वाली आंखे कुछ रहस्यमयी की ओर इशारा कर रही हैं। #Balh4

    खबरें और भी

    क्या होगी सीजन 4 की कहानी?

    'बड़े अच्छे लगते हैं 4' रोमांस, ड्रामा, रोमांच और जुनून का मिक्चर होगा। यह एक टियर-1 शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगा, जिसमें मॉडर्न समय के प्यार और रिश्तों को दिखाया जाएगा, जो अलग-अलग चरणों से गुजरते हैं। हर जोड़ा अपने रिश्ते में उतार-चढ़ाव का सामना करता है और क्रिएटिव टीम इसे अपने धारावाहिक के लिए एक प्लॉट की तरह यूज करना चाहती है।"

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस बार बदलेगा बिग बॉस का पूरा फॉर्मेट, सलमान खान के शो में किसकी नो-एंट्री?