Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Achhe Lagte Hain 3 Teaser: शो का प्रोमो जारी, जाने कहां देख सकते हैं दिशा परमार और नकुल मेहता का शो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 19 May 2023 03:08 PM (IST)

    Bade Achhe Lagte Hain 3 Teaser बड़े अच्छे लगते है 3 शो में दिशा परमार और नकुल मेहता की अहम भूमिका है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है। यह जल्द ही सोनी टी ...और पढ़ें

    Bade Achhe Lagte Hain 3 Teaser, Bade Achhe Lagte Hain 3 promo
    Bade Achhe Lagte Hain 3 Teaser, Bade Achhe Lagte Hain 3 promo

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bade Achhe Lagte Hain 3 Teaser: बड़े अच्छे लगते हैं 3 का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें नकुल मेहता और दिशा परमार की अहम भूमिका है। बड़े अच्छे लगते हैं 3 का निर्माण एकता कपूर कर रही है। वही अब इस शो का तीसरा सीजन लेकर आ रही हैं। इसमें नकुल मेहता और दिशा परमार की अहम भूमिका होगी। इसमें दोनों राम और प्रिया की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह शो फैंस का काफी पसंदीदा है।

    नकुल और दिशा ने बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है

    नकुल और दिशा ने बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। तीसरे सीजन में भी लगभग सभी कलाकार सेम ही है लेकिन इस शो का प्लॉट नया होगा और कहानी दूसरी होगी। इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है। फैंस इस बात को लेकर भी खुश है कि दिशा और नकुल एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए साथ आ रहे हैं।

    सोनी टीवी ने बड़े अच्छे लगते हैं 3 का प्रोमो जारी किया है

    सोनी टीवी ने कुछ समय पहले ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बड़े अच्छे लगते हैं 3 का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में नकुल राम की भूमिका में है। वहीं, दिशा प्रिया की भूमिका में है। दोनों एक कॉफी डेट पर आए हैं।  राम प्रिया से कह रहे हैं, "वापस तो आना ही था, ऑडियंस को प्यार जो इतना है मुझसे।" इस पर प्रिया कहती हैं, "यह ना आपकी गलतफहमी है मिस्टर कपूर। ऑडियंस को प्यार है मुझसे।"

    बड़े अच्छे लगते हैं 25 मई से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होगा

    सोनी टीवी ने प्रोमो जारी करते हुए लिखा है, "आपने उन्हें याद किया और वह चले आए आपके प्यार की खातिर।" बड़े अच्छे लगते हैं 25 मई 2023 से सोमवार से शुक्रवार प्रसारित किया जाएगा। इसका टाइम रात 8:00 बजे होगा। यह सोनी टीवी पर देखा जा सकता है। वहीं, इसे ऑनलाइन सोनी लिव पर देखा जा सकता है। बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नीति टेलर और रमनदीप राय की अहम भूमिका थी। यह 24 मई से बंद हो जाएगा। अब शो का नया सीजन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    खबरें और भी