Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Achhe Lagte Hain: फिर राम के खर्राटों से परेशान होगी प्रिया, इस दिन से आ रहा पुराना 'बड़े अच्छे लगते हैं'

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 04:48 PM (IST)

    छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो रहा बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) एक बार फिर लौट रहा है। इसका दूसरा और तीसरा सीजन भी आया लेकिन कोई भी पुरान ...और पढ़ें

    13 साल बाद आ रहा बड़े अच्छे लगते हैं शो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    13 साल बाद आ रहा बड़े अच्छे लगते हैं शो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2011 में शुरू हुआ था बड़े अच्छे लगते हैं
    2. साक्षी और राम ने निभाया था लीड किरदार
    3. दूसरा और तीसरा सीजन भी हो चुका रिलीज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुरानी क्लासिक फिल्मों की तरह टीवी चैनल्स पर पुराने हिट शोज की भी वापसी हो रही है। बीते दिनों 90 दशक के पॉपुलर कॉप थ्रिलर शो सीआईडी (CID) की वापसी का एलान किया गया था। 6 साल बाद ये शो छोटे पर्दे पर लौट रहा है। अब एक और गुडन्यूज आई है जो 13 साल पुराने शो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) से जुड़ा है। 

    साल 2011 में शुरू हुआ बड़े अच्छे लगते हैं सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। राम और प्रिया की कहानी ने लोगों का दिल चुरा लिया था। प्यार और परिवार पर आधारित बड़े अच्छे लगते हैं में राम की भूमिका राम कपूर और प्रिया का किरदार साक्षी तंवर ने निभाया। दोनों इस सीरियल से रातोंरात स्टार बन गए थे।

    लौट रहे हैं प्रिया और राम

    भले ही बड़े अच्छे लगते हैं के दो सीजंस आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पुराने वाले प्रिया और राम की छवि दर्शकों के दिलों में फीकी नहीं पड़ी है। दर्शक आज भी इस जोड़ी को मिस करते हैं, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि प्रिया और राम एक बार अपनी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री के साथ घर-घर में एंट्री करने जा रहे हैं। 

    Bade Achhe Lagte Hain- Instagram

    इस दिन से शुरू होगा बड़े अच्छे लगते हैं

    सोनी टीवी ने 28 अक्टूबर को एक टीजर के जरिए फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। टीजर पुराने राम और प्रिया की है। क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रिया खर्राटों के वीडियो से राम को चिढ़ा रही हैं। वह कहती हैं कि बिना उनके खर्राटे के उन्हें नींद ही नहीं आती है। राम चौंक जाते हैं और खर्राटे लेने से इनकार करते हैं। तब सबूत के साथ प्रिया उनकी टांग खिंचाई करती है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bade Achhe Lagte Hain 3 Promo: वापस आ रहे हैं राम-प्रिया, दिशा परमार और नकुल की केमिस्ट्री देख झूम उठे फैंस

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "आप सबका फेवरेट शो आ रहा है आपके टीवी स्क्रीन्स पर फिर एक बार।" यह शो 11 नवंबर से रात 8.30 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।

    सातवें आसमान पर पहुंचे फैंस

    बड़े अच्छे लगते हैं के री-रिलीज अनाउंसमेंट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने कहा, "वॉव पहले सीआईडी और अब ये, सोनी बचपन के यादें ताजा कर रहा है।" एक यूजर ने कहा, "आप जो पुराने शोज वापस ला रहे हैं, उसके लिए धन्यवाद। यह सभी मुझे पसंद हैं।" एक ने कहा कि चैनल्स को पता हैकि टीआरपी कहां से लाना है। कुछ ने शो कुछ उन दिनों की बात को री-रिलीज करने की डिमांड की।

    यह भी पढ़ें- CID: नए ट्विस्ट के साथ TV पर धमाल मचाएगा सी.आई.डी, कटघरे में होंगे दया पर गोली चलाने वाले ऑफिसर अभिजीत